TRENDING TAGS :
Jhansi News: डबरा-दतिया रेलवे स्टेशन का होगा कायाकल्प, DRM ने निर्माण कार्यों का लिया जायजा
Jhansi News: डीआरएम ने डबरा-दतिया स्टेशनों का निरीक्षण कर 12 मीटर चौड़े फुटओवर ब्रिज समेत अमृत भारत योजना के तहत चल रहे कार्यों की प्रगति जानी।
Jhansi News: झांसी मंडल द्वारा ऊर्जा संरक्षण, हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने तथा विद्युत व्यय में कमी लाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मंडल में स्थापित सौर ऊर्जा संयंत्रों के माध्यम से जुलाई 2026 के दौरान उल्लेखनीय मात्रा में स्वच्छ एवं नवीकरणीय ऊर्जा का उत्पादन किया गया।
झांसी मंडल के सौर ऊर्जा संयंत्रों द्वारा अगस्त 2026 में कुल 1,14,446 यूनिट सौर ऊर्जा का उत्पादन किया गया। इस सौर ऊर्जा उत्पादन के परिणामस्वरूप मंडल को विद्युत व्यय में लगभग 7,41,130/- की बचत हुई। वहीं, सौर ऊर्जा संयंत्रों से वर्तमान वित्तीय वर्ष में अब तक कुल 6,87,779 यूनिट विद्युत का संचयी उत्पादन किया जा चुका है, जिसके फलस्वरूप मंडल को लगभग 39,43,637/- की संचयी बचत प्राप्त हुई है।
सौर ऊर्जा का उपयोग झांसी मंडल के लिए आर्थिक बचत के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों पर निर्भरता कम होने से स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिलता है तथा कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने में भी सहायता मिलती है।
मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि झांसी मंडल द्वारा ऊर्जा दक्षता एवं नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयास भारतीय रेल की हरित एवं सतत विकास की व्यापक पहल के अनुरूप हैं। सौर ऊर्जा के अधिकाधिक उपयोग से आने वाले समय में ऊर्जा संरक्षण को और गति मिलने के साथ-साथ मंडल के विद्युत व्यय में भी कमी आने की उम्मीद है। झांसी मंडल में सौर ऊर्जा का बढ़ता उपयोग ‘हरित रेलवे’ की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो ऊर्जा संरक्षण, आर्थिक बचत और पर्यावरणीय स्थिरता—तीनों लक्ष्यों को एक साथ आगे बढ़ा रहा है।


