TRENDING TAGS :
Jhansi News: शादी का झांसा देकर ठगी करने वाला गिरोह पकड़ा, झांसी पुलिस ने 11 को दबोचा, 41 लाख फ्रीज
Jhansi News: झांसी में शादी का झांसा देकर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का खुलासा, महिला समेत 11 गिरफ्तार और 41 लाख रुपये वाले खाते फ्रीज।
Jhansi News
Jhansi News: महानगर में कई फर्जी कॉल सेंटर चल रहे हैं। साइबर थाना औऱ नवाबाद थाने की पुलिस ने मात्र एक का ही खुलासा किया है। यह सेंटर शादी कराने का झांसा देकर लोगों का पैसा हड़पता था। इस मामले में महिला समेत 11 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि सात बैंक खातों में 41 लाख की नकदी फ्रिज कर दिए गए है।एएसपी ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत साइबर पुलिस ओर नवाबाद थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से जेल चौराहा स्थित राय कॉलोनी में रहने वाले सुनील राय के मकान में संचालित संस्था शादी संस्था डॉट कॉम को छापा मारकर पकड़ लिया।
इस दौरान पुलिस टीम ने वहां से करीब नौ लाख रुपए के जेवरात, ग्यारह महिला ओर पुरुष को गिरफ्तार कर वहां से सात बैंक अकाउंट अलग अलग खातों के जिनमें करीब 41 लाख रुपया था जिसे पुलिस ने फ्रिज करा दिया। साथ ही पुलिस ने मौके से कंप्यूटर, नौ एंड्रॉयड मोबाइल, 17 कीपैड, भारी मात्रा में सीपीयू, मोहर, दस्तावेज, शादी कराने वाले अन्य साक्ष्य बरामद लिए है।पुलिस के मुताबिक छत्तीसगढ़ के जांजगीर निवासी साहिल साहू, हालदार साहू, सदर बाजार भट्टागांव निवासी आकांक्षा श्रीवास्तव, सिमराहा निवासी पुष्पा पाल, भंडारी गेट आरती कुशवाहा, हंसारी निवासी रजनी आर्य, शिवाजी नगर आवास विकास कॉलोनी निवासी पूजा शर्मा, भट्टागांव निवासी दीक्षा कुमारी, नेहा कुमारी को गिरफ्तार किया है।
सैलरी के साथ मिलता था कमीशन
आरोपियों ने बताया कि वे नौकरी के नाम पर कॉल सेंटर में काम करते थे और शादी कराने का झांसा देकर लोगों को अपने जाल में फंसाते थे. इसके बाद संचालकों के बताए बैंक खातों और क्यूआर कोड पर रकम जमा कराई जाती थी। कर्मचारियों को हर महीने वेतन के साथ कमीशन भी दिया जाता था। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 9 एंड्रॉयड मोबाइल, 17 कीपैड मोबाइल, एक मैकबुक, सात सीपीयू, प्रिंटर, बायोमैट्रिक मशीन, एटीएम कार्ड, चेकबुक, रजिस्टर, फाइलें और ठगी की रकम से खरीदे गए आभूषण बरामद किए हैं।
खाते से इतने लाख ट्रांजेक्शन की जानकारी
पुलिस के अनुसार, बरामद सामान की अनुमानित कीमत करीब 9 लाख रुपये बताई गई है। इसके अलावा पुलिस को विभिन्न बैंकों के सात खातों में करीब 41 लाख रुपये के लेनदेन से जुड़े दस्तावेज भी मिले हैं। इन खातों को फ्रीज कराने की कार्रवाई की जा रही है, फिलहाल पुलिस गिरोह के नेटवर्क और ठगी से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है और पूरे मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
इस टीम को मिली है सफलता
नवाबाद थाना प्रभारी निरीक्षक रवि श्रीवास्तव, साइबर थाना प्रभारी अरविन्द यादव, उपनिरीक्षक आरिफ मोहम्मद, उपनिरीक्षक नवीन सिंह, आरक्षी निरंजन लाल शर्मा, मृत्युजय त्रिवेदी, गौरव शुक्ला, महिला आरक्षी पूनम व रश्मि यादव शामिल रही है।


