Jhansi News: झांसी में कथित तांत्रिक निकला अवैध हथियारों का सौदागर, इंस्टाग्राम रीलों से ठगता था लोग

Jhansi News: झांसी में तंत्र-मंत्र और भूत-प्रेत भगाने का दावा करने वाला एक कथित तांत्रिक अवैध हथियारों का सौदागर निकला। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में असलहे, कारतूस और नकदी बरामद की है।

Gaurav kushwaha
Published on: 18 May 2026 8:18 PM IST
Jhansi News: झांसी में कथित तांत्रिक निकला अवैध हथियारों का सौदागर, इंस्टाग्राम रीलों से ठगता था लोग
X

Jhansi News

Jhansi News: झांसी के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला प्रकाश में आया है। यहां तंत्र-मंत्र और भूत - प्रेत भगाने का दावा करने वाला एक कथित तांत्रिक असल में अवैध हथियारों का सौदागर निकला है। इस कथित तांत्रिक के साथ दो और साथी पकड़े गए हैं। यह लोग यूपी और एमपी में अवैध असलहों की तस्करी करते थे। गिरफ्तार किए गए तांत्रिक समेत तीनों आरोपियों को जेल भेजा गया।

गिरफ्तार किया गया मुख्य आरोपी बॉबी उर्फ संत दयानंद महाराज हार्ड क्रिमिनल निकला है। वह साधारण अपराधी नहीं है बल्कि सोशल मीडिया का एक चर्चित चेहरा है। इंस्टाग्राम पर एक तांत्रिक का बकायदा एक पेज हैं, जहां उसके 65 हजार फॉलोअर्स है। वह अपने पेज पर तंत्रमंत्र, भूत-प्रेत, मसान और शैतान के निवारण का दावा करने वाले वीडियो पोस्ट करता रहता था, लेकिन इस रुहानी और चमत्कारी चेहरे के पीछे एक बेहद खतरनाक क्रिमिनल माइंड था। पुलिस के मुताबिक बाबा सदानंद (उर्फ बॉबी) जो इंस्टाग्राम पर रीलें बनाकर और दरबार लगाकर लोगों को ठगता था। यह गैंग बाहर से अवैध हथियार मंगाकर स्थानीय स्तर पर महंगे दामों में सप्लाई करता था और तंत्र-मंत्र की आड़ में इस गोरखधंधे को छिपाता था।

मालूम हो कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति, एसपी सिटी प्रीति सिंह, सीओ सिटी डॉ लक्ष्मीकांत गौतम के निर्देशन में सीपरी बाजार पुलिस शातिर अपराधियों के खिलाफ अभियान चला रही थी, तभी सूचना मिली कि एसआईसी स्कूल के सामने खाली पड़े मैदान में पेड के नीचे तीन युवक खड़े हैं। इनके ओटोमेटिक व सेमीओटोमेटिक की खरीद फरोख्त के अवैध असलहा है। इस सूचना पर गई पुलिस टीम ने घेराबंदी कर तीनों को दबोच लिया था।

पुलिस के मुताबिक जर्मनी अस्पताल के पास मुकेश श्रीवास के किराये के मकान में रहने वाले बाबा उर्फ संत दयानंद, विवेक चौहान और आदर्श नगर जर्मनी अस्पताल के पास रहने वाले मुकेश श्रीवास को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके कब्जे से 6 अवैध असलहे, 66 जिंदा कारतूस, 56 खोखा कारतूस, 5 रामपुरी चाकू, 2 लाख 87 हजार रुपये नकद, सोने की अंगूठियां, चांदी के सिक्के और मोबाइल फोन बरामद किए थे।

Shalini singh

Shalini singh

Mail ID - Shalinisingh34678346@gmail.com

Next Story