TRENDING TAGS :
Jhansi News: झांसी में वंदना स्वीट्स, बीकानेर वाला और चेलाराम स्वीट्स पर छापेमारी
Jhansi News: झांसी में दीपावली के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने वंदना स्वीट्स, बीकानेर वाला और चेलाराम स्वीट्स का निरीक्षण किया।
Jhansi News
Jhansi News: जिलाधिकारी गौरांग राठी ने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि त्योहारों के मद्देनजर जनपद में किसी भी स्थिति में मिलावटी खाद्य सामग्री की बिक्री न होने दी जाए। इसके लिए लगातार प्रवर्तन कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।जिलाधिकारी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम जनपद में त्योहारों के मद्देनजर मिठाई की दुकानों, होटलों, रेस्टोरेंट और स्ट्रीट वेंडरों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। इस दौरान खाद्य पदार्थों के नमूने भी संग्रहित किए जा रहे हैं।इसके साथ ही, जागरूकता अभियान एवं ‘एफडीए आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत विभिन्न स्थानों पर फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स मोबाइल प्रयोगशाला के माध्यम से खाद्य पदार्थों की जांच की जा रही है।
उपभोक्ताओं को सुरक्षित खाद्य पदार्थों के संबंध में जानकारी भी दी जा रही है, जिससे आमजन को लाभ मिल रहा है।सहायक खाद्य आयुक्त एवं अभिहित अधिकारी ने बताया कि दीपावली पर्व को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने फूड सेफ्टी मोबाइल लैब वैन के माध्यम से प्रचार-प्रसार और जांच अभियान चलाया।इस दौरान टीम ने इलाइट चौराहा स्थित वंदना स्वीट्स, इलाहाबाद बैंक चौराहा स्थित बीकानेर वाला और सीपरी बाजार स्थित चेलाराम स्वीट्स का निरीक्षण किया। साफ-सफाई की व्यवस्था ठीक नहीं पाए जाने पर तत्काल नोटिस जारी किया गया।निरीक्षण के दौरान रंगीन रसगुल्ले, पनीर, बूंदी के लड्डू और चटनी के नमूने संग्रहित किए गए। इन नमूनों को जांच के लिए राजकीय प्रयोगशाला भेज दिया गया है।
खाद्य तेल की गुणवत्ता के प्रति दुकानदारों को किया जागरूक
सहायक आयुक्त खाद्य एवं अभिहित अधिकारी, झांसी पवन कुमार ने जनपद में खाद्य पदार्थों की जांच के लिए चलाए जा रहे अभियान की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आमजन को सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा नगर के विभिन्न क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।इस दौरान फूड टेस्टिंग मोबाइल लैब वैन के माध्यम से खाद्य दुकानदारों को डोम-24 उपकरण से खाद्य पदार्थों को तलने में इस्तेमाल किए जाने वाले गर्म तेल की गुणवत्ता की जांच के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही, उन्हें तेल की शुद्धता बनाए रखने और सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के प्रति जागरूक किया गया।इस मौके पर टीम के सदस्य सत्यम भारती, सुनील कुमार, झंकार सिंह, सैनिक सिंह, ज्ञानेंद्र पाल सिंह चंदेल और जितेंद्र सिंह उपस्थित रहे।


