Jhansi News: आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत जीएसटी का सदर विधानसभा सम्मेलन संपन्न

Jhansi News: विधायक रवि शर्मा बोले—मोदी सरकार ने घटाई कर दरें, व्यापारियों की कठिनाइयां समझकर किया ऐतिहासिक निर्णय, सम्मेलन में दी नई टैक्स जानकारी।

Gaurav kushwaha
Published on: 5 Oct 2025 9:13 PM IST
GST Sadar Assembly Conference held under Atmanirbhar Bharat Abhiyan
X

आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत जीएसटी का सदर विधानसभा सम्मेलन संपन्न (Photo- Social Media)

Jhansi News: झांसी। सदर विधायक रवि शर्मा ने कहा कि मोदी सरकार ने व्यापारी एवं आम जनता की कठिनाईयों को समझा और ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए जीएसटी की कर दरों मे भारी कमी की, जिससे व्यापारी खुशहाल हो और आम जनता की जेब का बोझ भी हलका हो। यह बात उन्होंने एक होटल में आय़ोजित भारतीय जनता पार्टी का आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत घटी जीएसटी मिला उपहार सम्मेलन में कही है।

उन्होंने कहा की व्यापारी देश की रीढ़ होता है जो राष्ट्र की प्रगति में बहुत बड़ा योगदान देता है। उन्होंने सम्मेलन मे आये व्यापारियों को आश्वासन दिया की आपके सुझावों को सरकार तक अवश्य पहुँचाया जायेगा।

क्षेत्रीय महामंत्री रामकिशोर साहू ने कहा की मोदी सरकार जन-जन की हितैषी है। मोदी के नेतृत्व मे हमें एक साथ मिलकर भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाना है, जिसमेंं व्यापारी और आम जनता को महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी।

सम्मेलन में आईसीएआई के चार्टड अकाउंट (सीए) गौरव अग्रवाल, निमेश खन्ना, अंकित अग्रवाल, उत्सव मोदी, अभय प्रताप, सुमित लिखधारी, उज्जवल मोदी, गौरव गुप्ता, प्रकाश हीरवानी, प्रदीप विश्वारी, श्वेता अग्रवाल, शिवी तिवारी एवं अजय मोदी आदि सलाहकारों द्वारा व्यापारियों की जिज्ञाषाओ को शांत किया गया और नयी टैक्स स्लैब के विषय में जागरूक किया।


सम्मेलन में हेमंत सिंह परिहार जिलाध्यक्ष भाजपा, एमएलसी रमा निरंजन, शिक्षक विधायक बाबूलाल तिवारी, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष श्यामबिहारी गुप्ता, कुलदीप विश्वकर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष सोनी, उ0प्र0 व्यापार मंडल के अध्यक्ष अशोक जैन, संजय पटवारी, संतोश साहू, पंकज शुक्ला, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप सरावगी, जीतू सोनी, मनमोहन गेड़ा, संयोजक अंकुर दीक्षित, संजीव तिवारी, निशान्त शुक्ला, चेतन ओझा, आदर्श राय, संतोष साहू, शैलेन्द्र प्रताप सिंह, सभासद मुकेश सोनी, नीता यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष अभिषेक जैन, अमित चिरवारिया, अमित साहू, मन्नी सरदार, रजनी गुप्ता, नीता अवस्थी, राहुल तिवारी, मनोनीत सभापति उमाशंकर राय, भूपेंद्र सिंह, विजय जैन, सुरेश मनकानी,नीलम सकरैया, कविता शर्मा, विनय उपाध्याय, अरविन्द कल्लू पुरी, मंडल अध्यक्ष दिलीप पुरी, मोनू शिवहरे, निर्मल कुशवाहा सहित कार्यकर्ता, व्यापारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संजीव तिवारी एवं आभार निशांत शुक्ला ने व्यक्त् किया।

दशहरा मिलन समारोह मनाया गया

झांसी। बुंदेलखंड सर्व ब्राहम्ण महासंघ के तत्वाधान में महासंघ के अध्यक्ष प्रवेश बिहारी शुक्ल के निज निवास पर पं. महेश दत्त द्विवेदी की अध्यक्षता में दशहरा मिलन समारोह मनाया गया।

दशहरा मिलन कार्यक्रम विशेषतः बुराई पर अच्छाई की जीत पर मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम द्वारा सनातन धर्म की रक्षार्थ अन्याय के प्रतीक राक्षस कुल में उत्पन्न रावण का वध कर सनातन धर्म की रक्षा की गई। इस अवसर पर रमेश चंद्र सूरोठिया, एस एन तिवारी, के एन मिश्रा, लखन लाल समाधिया, महेश चंद्र पाठक, आशुतोष द्विवेदी, अंकित शुक्ला, एस एन तिवारी, राम बाबू बाजपेयी, कैलाश नारायण मिश्रा, संतोष शुक्ला आदि उपस्थित रहे।

1 / 3
Your Score0/ 3
Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Mail ID - skgautam1208@gmail.com

Next Story