TRENDING TAGS :
Jhansi News: झांसी होटल में प्रेमी-प्रेमिका ने जहर खाया, इलाज के दौरान दोनों की मौत
Jhansi News : झांसी में चेकिंग के दौरान 75 लाख रुपये नकद बरामद, आयकर विभाग की टीम देर रात तक जांच में जुटी रही।
Jhansi Hotel News
Jhansi News: झांसी - कानपुर हाइवे पर मेडिकल कॉलेज के पास स्थित एक होटल के कमरे में प्रेमी -प्रेमिका ने जहर खाकर जान दे दी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।चिरगांव थाना क्षेत्र के आऊपारा गांव निवासी युवराज रविवार को मेडिकल कॉलेज हाईवे स्थित रॉयल इन होटल पहुंचा था। उसके साथ चिरगांव के रमपुरा गांव निवासी भारती भी थी। दोनों ने होटल का कमरा नंबर 205 बुक कराया था। होटल की कागजी कार्रवाई कर दोनों कमरे में चले गए और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद बाहर नहीं निकले। उन्होंने अंदर से कमरा बंद किया और विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। काफी देर तक कमरे से कोई आहट न होने पर होटल के कर्मचारियों को शक हुआ। उन्होंने कमरे में जाकर दोनों को आवाज दी मगर जवाब नहीं मिला। किसी तरह कमरे को खुलवाया गया तो दोनों बेड पर बेहोशी हालात में पड़े थे।
इसकी सूचना मिलते ही सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम, नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव, बुविवि चौकी प्रभारी निखिल सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। उन्होंने घटना स्थल का जायजा लिया। दरवाजा खुलवाकर दोनों को बाहर निकाला और मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक भारती का मायका उल्दन थाना क्षेत्र के धवारी गांव में है। जबकि उसकी शादी चिरगांव के रमपुरा गांव में हुई थी। परिजनों की मानें तो उनके दोनों के संबंधों की कोई जानकारी नहीं थी। इस संबंद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि दोनों की मौत जहर से हुई है। मृतकों के परिजनों से बातचीत की जाएगी।
प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी: हाईवे पर दोनों में हुआ विवाद
झांसी-शिवपुरी हाइवे पर स्थित टोल प्लाजा के पास प्रेमी-प्रेमिका में विवाद हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने प्रेमिका को परिजनों के हवाले कर दिया जबकि प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया।झांसी - शिवपुरी हाईवे पर रक्सा टोल के पास प्रेमी और प्रेमिका के बीच काफी देर तक विवाद चलता रहा। राहगीरों ने विवाद देखकर रक्सा पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस टीम दोनों को थाने ले आई, जहां उनसे पूछताछ की गई।
पूछताछ में युवक ने अपनी पहचान रोहित के रूप में बताई, जो मध्य प्रदेश के शाहजहांपुर का निवासी है। रोहित ने पुलिस को बताया कि दो साल पहले वह करेरा की एक स्थानीय फैक्ट्री में काम करता था। इसी दौरान उसकी मुलाकात दिनारा क्षेत्र की एक युवती से हुई और दोनों के बीच दो साल तक प्रेम प्रसंग चला। कुछ महीने बाद रोहित अपने घर लौट गया था, जिसके बाद युवती ने उससे बातचीत बंद कर दी थी। हाल ही में दोनों के बीच फिर से बातचीत शुरू हुई।
इसके बाद रोहित अपनी बाइक से पहले भोपाल रेलवे स्टेशन पहुंचा और फिर ट्रेन से झांसी आया। झांसी पहुंचकर रोहित युवती से मिला और उसे अपने साथ ले जाने की जिद करने लगा। इसी बात पर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। उन्होंने मौके पर पहुंचकर युवती को उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने युवक रोहित के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया।


