TRENDING TAGS :
Jhansi: बदमाश पकड़े, लेकिन असलहा विक्रेता बेखौफ! झांसी में अब हथियार सप्लायरों पर कार्रवाई की तैयारी
Jhansi News: एटा CMO कार्यालय में ओवरलोड से बिजली लाइन में शॉर्ट सर्किट, 15 मिनट तक तेज आवाज के साथ चिंगारी; कर्मचारियों में मची भगदड़।
Jhansi News: प्रदेश के मुखिया योगी आदित्य नाथ के आदेश पर ऑपरेशन लगड़ा लगातार जारी है। लगातार क्रिमिनलों के पैर में गोली मारी जा रही है। यह गोली सरकारी हो सकती है मगर क्रिमिनलों के पास मिल रहे अवैध असलहें कहां से आ रहे हैं । इस बारे में अब तक पुलिस तह तक नहीं पहुंची है। यह माना जाए कि पुलिस अवैध असलहा के साथ क्रिमिनल गिरफ्तार कर जेल भेजने के बाद असलहा विक्रेता को भूल जाती है। इसलिए अवैध असलहा बनाने के कारोबार पर पूर्ण विराम नहीं लग पा रहा है। जबकि झांसी जिले में हो रही पुलिस मुठभेड़ में दो से तीन बदमाश अवैध असलहा समेत गिरफ्तार कर जेल भेजे जा रहे हैं।
अगस्त माह में जिले में कई पुलिस मुठभेड़ हो चुकी है। सीपरी बाजार,नवाबाद, रक्सा,बबीना समेत अन्य थाना में शामिल है। बीते दिनों सीपरी बाजार पुलिस ने व्यापारी को गोली मारने के आरोप में दतिया के चार क्रिमिनलों को अवैध तमंचे और कारतूस के साथ पकड़ कर जेल भेजा था। अभी यह नहीं बताया किआरोपियों ने यह तमंचे किसके पास से खरीदे थे। इसी तरह नवाबाद थाने की पुलिस ने मुस्तरा रोड के पास से क्रिमिनलों को गिरफ्तार अवैध तमंचा व कारतूस समेत गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
सीपरी बाजार,नवाबाद, रक्सा व स्वॉट टीम में तैनात स्टॉफ द्वारा प्रत्येक माह इसी तरह के एक से दो बदमाशों को अवैध असलहा केसाथ गिरफ्तार करने की कार्रवाई का प्रेसनोट जारी किया जाता है। लेकिन यह नहीं बताया जाता है कि बदमाश ने किस स्थान से किस व्यक्ति से अवैध असलहा खरीदा था। यानी असलहा फैक्ट्री कहां चल रही हैं,चलाने वाला कौन है और सप्लायर की पहचा क्या है। यानी अवैध असलहा बनाने वाले कार्रवाई से लगातार बच रहे हैं। इसी के चलते बदमाश आसानी से असलहा हासिल कर आपराधिक वारदात में इनका उपयोग करते हैं। हालांकि झांसी पुलिस द्वारा समय - समय पर अवैध असलहा फैक्ट्रियों का पर्दाफाश किया जाता रहता है। अब जिन बदमाशों के पास से असलहा बरामद किया जाएगा। उनके माध्यम से विक्रेता का पता लगाकर उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
Jhansi News: करोड़ों की जमीन के सौदे को लेकर विवाद, भाजपा सभासद सुनील नैनवानी की शिकायत पर मुकदमा
Jhansi News: सीपरी बाजार थाना क्षेत्र में करोड़ों रुपये की जमीन के सौदे को लेकर विवाद सामने आया है। भाजपा के वार्ड 55 के सभासद सुनील नैनवानी की शिकायत पर पुलिस ने कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।एफआईआर में सुनील नैनवानी ने बताया कि उन्होंने अपने कारोबारी पार्टनरों के साथ वर्ष 2020 में करीब 5.5 एकड़ जमीन का सौदा किया था। शिकायत के मुताबिक सौदे की तय धनराशि में से करीब 16.5 करोड़ रुपये का भुगतान धीरे-धीरे विक्रेताओं के खातों में किया जा चुका था, जबकि करीब 42 लाख रुपये देना बाकी था।
शिकायत के अनुसार जमीन का कुछ हिस्सा अभी शेष था। इसी दौरान आरोपियों द्वारा जमीन पर अपना अधिकार बताते हुए अतिरिक्त रकम की मांग किए जाने का आरोप लगाया गया। एफआईआर में आरोप है कि आरोपियों ने शेष जमीन को बेचने के लिए एक करोड़ रुपये की मांग की और तत्काल 50 हजार रुपये देने को कहा।सुनील नैनवानी के मुताबिक जब उन्होंने इस मांग को मानने से इनकार किया तो आरोपियों ने कथित तौर पर गाली-गलौज की और हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपियों के साथ कुछ अन्य अज्ञात लोग भी मौजूद थे।
मामले में सीपरी बाजार पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 308(5), 351(3) और 352 के तहत FIR दर्ज की है और जांच शुरू कर दी है।फिलहाल पुलिस जांच में यह स्पष्ट होगा कि जमीन के सौदे में वास्तव में कितनी रकम का भुगतान हुआ, 42 लाख रुपये की कथित बकाया राशि क्या थी और अतिरिक्त रकम मांगने तथा धमकी देने के लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है। एफआईआर में लगाए गए आरोपों की पुष्टि अभी जांच का विषय है।


