TRENDING TAGS :
Jhansi News: झांसी के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी! खरीफ 2026 में रिकॉर्ड बुवाई का लक्ष्य तय
jhansi News: झांसी में खरीफ सीजन 2026 के लिए 4.76 लाख हेक्टेयर में बुवाई का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। किसानों को मुफ्त मिनी किट, अनुदानित बीज, पर्याप्त उर्वरक और सिंचाई सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कृषि विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।
Jhansi News: किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ प्रदान करने, सिंचाई और उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता और गुणवत्तापूर्ण अनुदानित व निशुल्क बीज उपलब्ध कराने की योगी सरकार की प्राथमिकताओं से बुवाई के रकबे में हर साल बढ़ोत्तरी हो गई है। इस वर्ष 2026 के खरीफ सीजन झांसी में कुल 4,76,598 हेक्टेयर क्षेत्रफल में बुवाई का लक्ष्य रखा गया है जबकि 2025 के खरीफ सीजन में यह लक्ष्य 3,34,768 हेक्टेयर का था।
झांसी जिले में खरीफ सीजन 2026 के अंतर्गत धान 63606 हेक्टेयर, मक्का 1842, ज्वार 654, बाजरा 49, श्री अन्न 24, उर्द 70048, मूंग 5234, अरहर 262, मूंगफली 248563, सोयाबीन 398 और तिल 85918 हेक्टेयर में बुवाई का लक्ष्य निर्धारित हुआ है। इस तरह वर्तमान खरीफ सीजन 2026 के अंतर्गत कुल 4,76,598 हेक्टेयर क्षेत्रफल में बुवाई का लक्ष्य रखा गया है। पिछले खरीफ सीजन 2025 में यह लक्ष्य 3,34,768 हेक्टेयर था।
जिला कृषि अधिकारी कुलदीप कुमार मिश्रा ने बताया कि विभाग की ओर से खरीफ फसलों की बुवाई को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। किसानों को निशुल्क मिनी किट उपलब्ध कराने के साथ ही अनुदानित योजना के अंतर्गत भी बीज उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। कृषि विभाग किसानों को बुवाई के संबंध में आवश्यक जानकारियां प्रदान कर रहा है।


