TRENDING TAGS :
19वीं अखिल भारतीय RPF डॉग ड्यूटी मीट–2026 के प्रतिभागी श्वानों का वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी रेलवे स्
Jhansi News: झाँसी रेलवे स्टेशन पर 19वीं अखिल भारतीय RPF डॉग ड्यूटी मीट-2026 के प्रतिभागी श्वानों का भव्य स्वागत, देशभर के 73 प्रशिक्षित श्वान प्रतियोगिता में लेंगे भाग।
Jhansi News: रेलवे सुरक्षा बल (RPF) द्वारा आयोजित की जा रही 19वीं अखिल भारतीय RPF डॉग ड्यूटी मीट–2026 के लिए झाँसी आगमन करने वाले प्रतिभागी श्वानों का वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारियों एवं जवानों द्वारा फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया।
उत्तर मध्य रेलवे, झाँसी मंडल के लिए यह आयोजन गौरव का विषय है। इस अखिल भारतीय प्रतियोगिता में देशभर से कुल 73 प्रशिक्षित श्वान भाग लेंगे। इनमें 26 ट्रैकर डॉग, 24 एक्सप्लोसिव डिटेक्शन डॉग तथा 23 नारकोटिक्स डिटेक्शन डॉग शामिल हैं। ये प्रशिक्षित श्वान रेलवे परिसरों एवं यात्रियों की सुरक्षा, अपराधों की रोकथाम तथा संदिग्ध वस्तुओं और मादक पदार्थों की पहचान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
यह प्रतियोगिता दिनांक 23 अक्टूबर से 27 अक्टूबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। इस दौरान विभिन्न श्रेणियों में प्रशिक्षित श्वानों की कार्यक्षमता, सूँघने की क्षमता, ट्रैकिंग कौशल, विस्फोटक पदार्थों की पहचान तथा मादक पदार्थों का पता लगाने की दक्षता का परीक्षण किया जाएगा।डॉग ड्यूटी मीट का उद्देश्य रेलवे सुरक्षा बल के श्वान दस्तों की कार्यकुशलता को प्रोत्साहित करना, प्रशिक्षण के उच्च मानकों को बढ़ावा देना तथा विभिन्न क्षेत्रीय रेलों के श्वान दस्तों के बीच अनुभवों एवं कार्यप्रणालियों का आदान-प्रदान सुनिश्चित करना है।रेलवे सुरक्षा बल, झाँसी मंडल द्वारा आयोजन में प्रतिभाग करने आए सभी श्वान दस्तों का स्वागत करते हुए प्रतियोगिता के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जा रही हैं।
आयोजन विवरण:
* कार्यक्रम: 19वीं अखिल भारतीय RPF डॉग ड्यूटी मीट–2026
* आयोजक: रेलवे सुरक्षा बल, उत्तर मध्य रेलवे
* स्थान: झाँसी
* दिनांक: 23 से 27 अक्टूबर 2026
* कुल प्रतिभागी श्वान: 73
* ट्रैकर डॉग: 26
* एक्सप्लोसिव डिटेक्शन डॉग: 24
* नारकोटिक्स डिटेक्शन डॉग: 23


