Jhansi News: झांसी में चार होनहार बेटियों को भेंट किए रनिंग शूज व ट्रैक सूट, विधायक ने बढ़ाया हौसल

Jhansi News: झांसी के बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा ने चार होनहार बेटियों को भेंट किए रनिंग शूज और ट्रैक सूट, खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की सराहनीय पहल

Gaurav Kushwaha
Published on: 27 Nov 2026 11:09 PM IST
Jhansi News:  झांसी में चार होनहार बेटियों को भेंट किए रनिंग शूज व ट्रैक सूट, विधायक ने बढ़ाया हौसल
X

Jhansi News: बबीना विधानसभा क्षेत्र की चार होनहार बेटियों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने और अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विधायक राजीव सिंह पारीछा द्वारा रनिंग शूज एवं ट्रैक सूट भेंट किए गए।ये बेटियां साधारण परिवारों से ताल्लुक रखती हैं, लेकिन इनके सपने और हौसले असाधारण हैं। सीमित आर्थिक संसाधनों के बावजूद खेल के प्रति इनका समर्पण, मेहनत और आगे बढ़ने का जज्बा प्रेरणादायक है। इनकी प्रतिभा को पहचानते हुए विधायक ने स्वयं आगे आकर आवश्यक खेल सामग्री उपलब्ध कराई, ताकि आर्थिक अभाव इनके अभ्यास और खेल यात्रा में बाधा न बने।

इस अवसर पर विधायक ने कहा कि हमारे क्षेत्र की बेटियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। आवश्यकता है तो बस उन्हें सही अवसर, संसाधन और प्रोत्साहन देने की। हमारा प्रयास है कि आर्थिक परिस्थितियों के कारण किसी भी होनहार खिलाड़ी का सपना अधूरा न रहे। ये बेटियां आगे चलकर अपने क्षेत्र, जनपद, प्रदेश और देश का नाम रोशन करें, इसके लिए हरसंभव सहयोग किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि खेल केवल प्रतियोगिता का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास, संघर्ष और सफलता का मार्ग है। विशेष रूप से ग्रामीण एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

विधायक की इस पहल से बेटियों के उत्साह और आत्मविश्वास को नई ऊर्जा मिली है। यह संदेश भी गया है कि प्रतिभा किसी की आर्थिक स्थिति की मोहताज नहीं होती, जरूरत है उसे पहचानने और आगे बढ़ाने वाले सहयोगी हाथों की। हमारा संकल्प है कि बबीना विधानसभा क्षेत्र की कोई भी प्रतिभाशाली बेटी केवल संसाधनों के अभाव में अपने सपनों की दौड़ में पीछे न रह जाए।

Gaurav Kushwaha
ABOUT THE AUTHOR

Gaurav Kushwaha

वरिष्ठ संवाददाता, झाँसीgauravkushwaha@newstrack.com@gmail.com
Next Story