Jhansi News: डीजल लोको शेड में सुपरवाइजरों के रिक्त पद भरने की मांग, NCRMU का प्रदर्शन

Jhansi News: डीजल लोको शेड में सुपरवाइजरों के 20 रिक्त पदों को भरने की मांग को लेकर NCRMU का उग्र प्रदर्शन, अफसरों को सौंपा ज्ञापन।

Gaurav kushwaha
Published on: 28 Oct 2026 10:52 PM IST
Jhansi News:  डीजल लोको शेड में सुपरवाइजरों के रिक्त पद भरने की मांग, NCRMU का प्रदर्शन
X

Jhansi News: पांच लाख रुपया लाओ, तभी जमीन पर निर्माण कार्य करेंगे। इसका विरोध करने पर मां-बेटी ने जमकर बवाल किया। दोनों ने निर्माण कर रहे व्यक्ति व मजदूरों की बेरहमी से पिटाई की। बाउंर्डी वाल भी गिरा दी। इसके बाद विपक्षी धमकी देकर चले गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी।

सदर बाजार थाना के ओरछा रोड, कैन्ट क्षेत्र के बंगला नंबर 41 में रहने वाले गगनप्रीत सिंह विज ने सदर बाजार थाने में तहरीर देते हुए बताया है कि 28 अक्तूबर 2026 को वह भगवंतपुरा में अपने प्लाट पर काम करा रहा था। समय करीब 11:00 बजे दिन में एक व्यक्ति अपनी पुत्री के साथ आया और गालियां देकर कहने लगा कि तुझसे कहा था कि पहले पांच लाख रूपये देना, उसके बाद काम शुरू करना। उसने कहा कि पांच लाख रूपये हम किस बात का दे, तो इसी बात पर विपक्षी ने उसको लाठियों से मारना शुरू कर दिया और विपक्षी की पुत्री ने ईटों को उठाकर मारना शुरू कर दिया।

तहरीर में कहा है कि विपक्षी ने जान से मारने के इरादे से उसका गला दबाकर नीचे पटक कर ऊपर चढ़ गया जिससे वह बेहोश हो गया। वहां पर काम कर रहे विजय अहिरवार, रवि कुमार वंशकार ने बचाने की कोशिश की तो इन लोगों ने उन्हें भी मारा। इन लोगों के मारने से उसे व मजदूरों को चोटें आयी, और जाते समय विपक्षी कहने लगा कि अगर आज शाम पांच बजे तक पांच लाख रूपये उसके घर नहीं भेजे तो पूरी बाउण्ड्री तोड़ दूंगा और तुझे और तेरे पिता व भाई को जान से मारकर फेक दूंगा।

इसके बाद मजदूरों को भी मारकर भगा दिया और बाउण्ड्री का भी कुछ भाग तोड़ दिया जिससे करीब 20 हजार रूपये का नुकसान हो गया। तहरीर में बताया है कि यह जमीन वर्ष 2019 में उसकी माँ ने विपक्षी से खरीद थी, तभी से उक्त जमीन पर प्रार्थी के परिवार का कब्जा है, लेकिन बावजूद भी अतिरिक्त पांच लाख रूपये की मांग कर रहा है। तहरीर के आधार पर विपक्षियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कीष

---------------

डीजल लोको शेड में सुपरवाइजर्सों के रिक्त पदों को भरने की मांग

एनसीआरएमयू टीआरएस/डीजल शाखा के पदाधिकारियों ने किया प्रदर्शन

झांसी। नॉर्थ सेन्ट्रल रेलवे मैन्स यूनियन टीआरएस-डीजल शाखा ने डीजल लोको शेड में सुपरवाइजसों के रिक्त पदों को भरने की मांग को लेकर जमकर प्रदर्शन किया। इसके बाद पदाधिकारियों ने मांगों को लेकर एक ज्ञापन अफसरों को दिया।

नॉर्थ सेन्ट्रल रेलवे मैन्स यूनियन टीआरएस/ डीजल के शाखा अध्यक्ष जे बी खरे की अध्यक्षता में डीजल लोको शेड झांसी में जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन कर रहे नेताओं ने कहा है कि डीजल लोको झांसी में लोको होल्डिंग 254 जिसमें पूरे एनसीआर की 77 नग टावर वैगन, 48 नगर इलेक्ट्रिक लोको, 123 एलको तथा एचएचपी लोको तथा तीन नग एसपीआईसी का मेजर व माइनर अनुरक्षण का कार्य किया जा रहा। भविष्य में 150 नगर एचएचपी लोको करने का प्रस्ताव है। वर्तमान में डीजल लोको शेड झांसी में सुपरवाइजर्स संवर्ग के स्वीकृत 74 पद के विरोध में 50 सुपरवाइजर्स कार्यरत है जिसमें सुपरवाइजर्स के ऊपर कार्य का अधिक बोझ के कारण मानसिक व शारीरिक रुप से उत्पीड़न का शिकार हो रहा है। सुपरवाइजर्स की रिक्त 20 पद होने के बावजूद भी सुपरवाइजर्स को अन्य कार्यक्षेत्रों जैसे सीनियर डीएमई (ओएंडएफ) एवं पीसीपीओ /प्रयागराज में पदस्थ किए जा रहे हैं जबकि डीजल लोको शेड झांसी में सुपरवाइजर्स एक्सीटिंग 20 पद पहले से ही खाली पड़े हैं। इसके बाद भी सुपरवाइजर्स का स्थानांतरण किया जा रहा है। नेताओं ने उक्त मांगों को पूर्ण करने की मांग की है।

इस अवसर पर मंडल मंत्री अमर सिंह यादव, मुख्यालय के पदाधिकारी शशि कपूर, निर्मल संधु, मनोज जाट, राजकुमार शर्मा, रवीन्द्र कुशवाहा, नितिन जैन, आशीष शाक्या, प्रदीप पाल, सिद्धार्थ, कमलेश शर्मा, विनीत श्रीवास्तव, नितिन गुप्ता, तेज सिंह मीना, बृज शर्मा, मानसिंह मीना, वरिष्ठ अनुभाग अभियंता पंकज पाल, राजकुमार पाल, सुजीत कुमार, ए बी शर्मा, आलोक पाठक, नितीश अस्थाना, उदय रजक, मनमोहन सिंह, राजेश पटेरिया, सतेंद्र कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

Gaurav kushwaha
ABOUT THE AUTHOR

Gaurav kushwaha

Jhansi - Reportergauravkushwaha.newstrackpr@gmail.com
Next Story