Jhansi News: झांसी में मंगेतर की बेवफाई से आहत युवती ने फांसी लगाकर दी जान

Jhansi News: झांसी में मंगेतर की बेवफाई से आहत युवती ने फांसी लगाकर दी जान, प्रेमिका संग अश्लील वीडियो भेजकर तोड़ा था रिश्ता।

Gaurav kushwaha
Published on: 27 Oct 2026 10:38 PM IST
Jhansi News:  झांसी में मंगेतर की बेवफाई से आहत युवती ने फांसी लगाकर दी जान
X

 Jhansi News

Jhansi News: मंगेतर की बेवफाई के चलते एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवा दिया।कोतवाली थाना क्षेत्र के नईबस्ती मोहल्ले में जगदीश पाल परिवार समेत रहता है। वह रेलवे अस्पताल में तैनात है। सोमवार की देरशाम जगदीश पाल की बेटी छाया पवार ने खाना खाया और ऊपरी मंजिल के कमरे में आराम करने चली गई।

जब वह सुबह सोकर नहीं उठी तो परिजनों को चिंता हुई। वह लोग ऊपरी मंजिल के कमरे में गए तो छाया पवार फांसी के फंदे पर लटक रही थी। इसकी जानकारी मिलते ही मोहल्ले व परिजन इकट्ठा हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद मृतका के परिजनों से बातचीत की।

पुलिस के मुताबिक रेलवे अस्पताल में तैनात जगदीश लाल की पुत्री छाया पवार का रिश्ता करीब आठ माह पहले रायसेन के रहने वाले एक युवक से तय हुआ था। रिश्ता तय होने के बाद छाया बेहद खुश थी। वह अपनी शादी और आने वाली जिंदगी को लेकर सुनहरे सपने संजो रही थी।परिवार में भी शादी को लेकर खुशियों का माहौल था। इसी बीच मंगेतर ने अपनी प्रेमिका के साथ के अश्लील वीडियो और आपत्तिजनक तस्वीरें छाया के मोबाइल फोन पर भेज दीं।

इन्हें देखकर छाया को गहरा आघात पहुंचा। जिस युवक पर उसने भरोसा किया था, उसी की दूसरी युवती से नजदीकियों का पता चलने के बाद वह परेशान रहने होकर फांसी लगाकर जान दे दी। परिजन मंगेतर पर मुकदमा दर्ज कराने की मांग पर अड़े हुए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर रहे है।

गाली गलौज कर सिर पर मारी बोतल

झांसी। मामूली विवाद के चलते एक युवक ने गाली गलौज की। विरोध करने पर सिर पर बोतल मार दी जिससे वह घायल हो गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

प्रेमनगर थाना क्षेत्र के हीरापुरा नगरा में रहने वाले राजीव कुमार साहू अपने दोनों बच्चों को छोड़ने ससुराल गया था। वहां आपस में कहा-सुनी के दौरान साढू के बेटे राज ने उसके सिर पर बोतल मार दी। जिससे वह घायल हो गया। राज उसे गाली देते हुए जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी।

मोटर साइकिल धुलवाने का पैसा मांगने पर पीटा

झांसी। मोटर साइकिल धुलवाने के पैसा मांगने पर एक युवक की पिटाई की। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।सदर बाजार थाना क्षेत्र में रहने वाले मुकेश शर्मा बीते रोज बाइक धुलवाने नवाबाद थाना क्षेत्र में जीवनशाह पर स्थित एक धुलाई सेंटर पर गया था। यहां काम करने वाले युवक ने गाड़ी की धुलाई के लिए उससे ढाई सौ रुपये की मांग की। इसका विरोध करने पर लात-घूसों से मारपीट कर दी। इसकी जानकारी उसने बेटे नीरज शर्मा को फोन पर दी। नीरज ने डायल 112 पर घटना की सूचना दी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो धुलाई सेंटर के मालिक ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को डिलीट कर उसे देख लेने की धमकी दी। पुलिस ने मुकेश शर्मा की तहरीर पर महबूब व धुलाई सेंटर के मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

Gaurav kushwaha
ABOUT THE AUTHOR

Gaurav kushwaha

Jhansi - Reportergauravkushwaha.newstrackpr@gmail.com
Next Story