Jhansi News: पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में धार्मिक अनुष्ठानों के साथ सिद्ध चक्र महामंडल विधान संपन्न

Jhansi News: झांसी के दीनदयाल नगर स्थित पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में आर्यिका लक्ष्यमति माता की स्मृति में सिद्ध चक्र महामंडल विधान संपन्न हुआ।

Gaurav kushwaha
Published on: 7 Nov 2026 7:01 PM IST
Jhansi News: पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में धार्मिक अनुष्ठानों के साथ सिद्ध चक्र महामंडल विधान संपन्न
X

Jhansi News: पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर दीनदयाल नगर झांसी में एक दिवसीय सिद्ध चक्र महामंडल विधान पूज्य गणनी आर्यिका लक्ष्यमति माता की याद में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ।इस अवसर पर सर्वप्रथम देवाधिदेव विमल नाथ भगवान का अभिषेक सामूहिक रूप से किया गया। मुख्य वेदिका पर सौभाग्यवती महिला कल्पना जैन, अनीता जैन, नीरू जैन एवं कमला जैन द्वारा चारों कोनों में मंगल कलश स्थापित किए गए तथा पंचायत समिति के अध्यक्ष इंजीनियर महेंद्र कुमार जैन, उपाध्यक्ष कैलाश चंद्र जैन, महामंत्री ऋषभ कुमार जैन एवं प्रवीण कुमार जैन

उरई द्वारा दीप प्रज्ज्वलित किया गया। ध्वजारोहण प्रदीप जैन रेलवे द्वारा किया गया, तत्पश्चात सिद्धौं की आराधना करते हुए 1024 अर्घ समर्पित किए गए आरती करने का सौभाग्य इंजीनियर विमल कुमार जैन एवं इंजीनियर अरविंद कुमार जैन को प्राप्त हुआ।विधान में इंजीनियर सौरभ जैन, पीसी जैन, एल सी जैन सहित महिला मंडल से नम्रता जैन, भारती जैन, साधना जैन, किरन जैन, आरती जैन, सरोज जैन, प्रियंका जैन, सोम प्रभा जैन ने सहभागिता की।

Gaurav kushwaha
ABOUT THE AUTHOR

Gaurav kushwaha

Jhansi - Reportergauravkushwaha.newstrackpr@gmail.com
Next Story