TRENDING TAGS :
Jhansi News: खुश करो तो मिलेगा प्रमोशन", महिला का सनसनीखेज आरोप; ब्लैकमेलिंग में गई जेल
Jhansi News: झांसी में महिला ने अधिकारियों पर लगाया यौन शोषण और धमकियों का आरोप। समझौते के नाम पर पैसों की मांग और ब्लैकमेलिंग का मामला आया सामने।
Jhansi News: हमें खुश करे, तो प्रमोशन जरुर मिलेगा, अगर खुश नहीं किया तो नौकरी करना सिखा देंगे। लगातार मिल रही धमकियों से परेशान होकर दोनों अफसरों ने उसके साथ गलत कार्य किया। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित महिला ने मु्ख्यमंत्री, राष्ट्रीय महिला आयोग समेत अन्य अफसरों को शिकायती पत्र भेजकर न्याय की मांग की।टहरौली थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने प्रदेश के मुख्यमंत्री, राष्ट्रीय महिला आयोग आदि को शिकायती पत्र देते हुए बताया था कि सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के राजघाट कालोनी में स्थित बीआरबी में तैनात थी। वह सुचारु रुप से कार्य करती थी कि उसने एक माह तक कार्य किया। इसके बाद राजघाट कालोनी में रहने वाला एक व्यक्ति भी एसडीओ के पद पर नियुक्त था। वर्तमान में कुछ दिन पहले एसडीओ ने अपना स्थानांतरण दूसरे जिले में करवा लिया क्योंकि इसका एक पत्र भी उसी जिले में तैनात है।
यह दोनों लोग मिलकर एक माह बाद उसे परेशान करने लगे। उसके साथ पकड़ा झकड़ी कर उसके साथ गलत कार्य करने की कोशिश की। एक अफसर ने उससे कहा कि अगर तुम्हें नौकरी करना है तो उसके साथ रहो, जहां में जाऊ वहां तुम्हें चलना पड़ेगा अगर रात होती है तो किसी होटल में रुक जाया करेगे और रात का मजा लिया करो और उसके मित्र से दोस्ती कर लो, उसको भी खुश करोगी तो जल्द ही तुम्हारा प्रमोशन दे देंगे, क्योंकि उसके दोस्त का घर एक कालोनी में स्थित है जो वह सरकार द्वारा दिया गया है जहां उसका दोस्त कभी-कभी आता जाता रहता है। तुम वहां चला करो।
शिकायती पत्र में कहा है कि बाद में उक्त अफसर जबरदस्ती अपने दोस्त के पास ले गया। यहां दोनों ने उसके साथ गलत कार्य किया। आरोप है कि दोनों अफसर उसे प्रताड़ित किया गया और दिसम्बर 2025 तक उसके साथ शोषण भी किया गया। जब उसने इस बात का विरोध किया तो दोनों लोगों ने उसके शरीर पर हाथ डाला और पकड़ा झगड़ी की। इस पर वह चिल्लाकर वहां से भागी तो कालोनी के गार्ड को अपनी आप बीती सुनाई। बाद में गार्ड ने सुरक्षित गाड़ी में बैठाकर घर को जाने के लिए बोला और गार्ड द्वारा टैक्सी में बैठाकर वह सुरक्षित घर पहुंच गई। शिकायती पत्र में कहा है कि वह गरीब महिला है। उसके भरणपोषण का कोई सहारा नहीं है क्योंकि यह दोनों लोग विभाग के बड़े अफसर है, जिनसे वह भयभीत है। यह दोनों लोग उसको कभी भी जान से मरवा सकते है। शिकायती पत्र के माध्यम से उसने न्याय की मांग की।
तत्कालीन चौकी इंचार्ज ने करवाया था राजीनामा
पीड़ित महिला द्वारा दिए गए शिकायती पत्र की जांच सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के तत्कालीन मसीहागंज चौकी प्रभारी राजकुमार ने की थी। जांच में दोनों पक्षों को चौकी बुलाया गया था। पूछताछ के दौरान पीड़ित महिला ने बताया कि उसने गलत फहमी में विपक्षीगण के खिलाफ प्रार्थना पत्र दिया गया था। विपक्षीगण द्वारा किसी प्रकार से आवेदिका के साथ गलत काम अथवा गाली गलौज नहीं की गई है। इसके बाद दोनों पक्षों ने राजीनामा कर लिया था।
ब्लैकमेल के मामले में पीड़ित महिला व गार्ड को भेजा जेल
एक अफसर ने ललितपुर के कोतवाली थाने में शिकायती पत्र देते हुए बताया था कि आउटसोर्स में महिला व गार्ड को तैनात किया गया था। दोनों व्यक्तियों का अनुबंध समाप्त हो गया था। महिला ने उसके खिलाफ झूठी शिकायती पत्र देकर उसे परेशान किया था। बाद में सामाजिक प्रतिष्ठा को बताते हुए भयभीत हो गए थे। महिला व गार्ड ने समझौता के नाम पर ब्लैक मेल भी किया था। इन व्यक्ति ने समझौता करने के लिए उससे पांच लाख 40 हजार रुपयों की मांग की, बाद में सीपरी बाजार के मसीहागंज चौकी ने समझौता किया। समझौता के उपरांत दोनों को पांच लाख का भुगतान किया जिसमें पांच लाख नगद व 40 हजार रुपया फोन पे के माध्यम से दिए थे। शिकायती पत्र में कहा है कि 8 अप्रैल 2026 को शाम चार बजे दोनों लोग उसके आवास पर आए और पांच लाख रुपयों की मांग की। मना किया और कहा कि झूठा मुकदमा दर्ज कर फिर फंसाएंगे। आरोप है कि दोनों लोग उसे ब्लैकमेल करने लगे थे। इस आधार पर पुलिस ने महिला व गार्ड के खिलाफ दफा 173 के तहत मुकदमा दर्ज किया था। बाद में पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जबकि महिला ने जमानत करवा ली जबकि गार्ड अभी भी जेल में है।
पुलिस की भूमिका पूरी तरह संदिग्ध
महिला को न्याय तो नहीं मिला मगर वह जेल जरुर चली गई। उसके साथ गार्ड भी जेल गया था। महिला के साथ दोनों अफसरों ने गलत कार्य भी किया। क्योंकि एक अफसर झांसी और दूसरा ललितपुर में तैनात है। इन दोनों की भूमिका पूरी तरह से संदिग्ध है। बताते हैं कि जमानत के बाद महिला गायब हो गई है। इसका पता नहीं चला है। वहीं, गार्ड के परिजन भी काफी भयभीत नजर आ रहे हैं। उन्होंने न्याय की मांग की है।


