Jhansi News: पुलिस मुठभेड़ में अपहरणकर्ता गिरफ्तार, दंपति ने होटल मैनेजर का किया था अपहरण

Jhansi News: झांसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद होटल मैनेजर के अपहरण मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों ने ₹30,000 की फिरौती मांगने के लिए मैनेजर का अपहरण किया था।

Gaurav kushwaha
Published on: 21 May 2026 8:17 PM IST
Jhansi News: पुलिस मुठभेड़ में अपहरणकर्ता गिरफ्तार, दंपति ने होटल मैनेजर का किया था अपहरण
X

Jhansi News

Jhansi News: होटल मैनेजर का अपहरण कर फिरौती मांगने वाले अभियुक्तों को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। इनके अलावा एक महिला को भी गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों को अदालत में पेश किया। यहां से उन्हें जेल भेजा गया।

कोतवाली थाना क्षेत्र के बड़ागांव गेट बाहर स्थित गोकुल धाम कालोनी में रहने वाले किशन लाल श्रीवास ने नवाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसका बेटा भरत कुमार नवाबाद थाना क्षेत्र के मोटर स्टैंड के पास स्थित एक होटल में मैनेजर के पद पर कार्यरत है। उसके बेटा का कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया था। बेटे को मुक्त कराने के लिए हजारों रुपयों की फिरौती की मांग कर रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।

वहीं, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति, एसपी सिटी प्रीति सिंह, सीओ सिटी डॉ लक्ष्मीकांत गौतम के निर्देशन में नवाबाद थाना प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार श्रीवास्तव मय स्टॉफ के साथ अपहरणकर्ताओं की तलाश शुरु कर दी। सूचना मिली कि भगवंतपुरा व करगुवां जाने वाले रास्ते में अपहरणकर्ता खड़े हैं। वह फिरौती देने आ रहे व्यक्ति का इंतजार कर रहे हैं। इस सूचना पर गई पुलिस टीम ने घेराबंदी की, तभी अपहरणकर्ताओं ने पुलिस दल पर फायरिंग की। जवाब में भी पुलिस ने फायर किया। बाद में घेराबंदी कर चारों अभियुक्तों को पकड़ लिया और अपहृत युवक को मुक्त करवा दिया। अपहृत के मुक्त होने के बाद पुलिस ने राहत की सास ली।

पुलिस के मुताबिक निवाड़ी के कंचनपुरा मोहल्ले में रहने वाले रोहित पुरोहित, बृजेंद्र दुबे, निवाड़ी के नईबस्ती निवासी रितिक अहिरवार और रोहित की पत्नी रोहिणी सूतकार को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से घटना में प्रयुक्त की गई कार क्रमांक (यूपी14डीएच-2299), 315 बोर का का तमंचा, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस, एक 12 बोर का तमंचा व एक जिंदा कारतूस व चार मोबाइल फोन बरामद किए है। गिरफ्तार किए गए चार आरोपियों को अदालत में पेश किया। यहां से उनको जेल भेजा गया।सूत्रों का कहना है कि कुछ दिनों पहले रोहिणी सूतकार विकास होटल में रुकने आई थी। होटल में रुकने के दौरान मैनेजर भरत से दोस्ती हो गई थी। दोस्ती के बाद दोनों लोग आपस में बातचीत करने लगे थे। फिरौती की मांग के पीछे युवती ने मैनेजर को अपहरण करने की योजना बनाई थी।

इस टीम को मिली सफलता

नवाबाद थाना प्रभारी निरीक्षक रवि श्रीवास्तव, निरीक्षक अतुल कुमार, जेल चौकी प्रभारी मोहित कुमार, मंडी चौकी प्रभारी दीपक तोमर, आरक्षी दीपेंद्र सिंह, आकाश कुमार कनौजिया, महिला आरक्षी रेखा, अंकित साहू, जितेंद्र कुमार, रश्मि यादव व मनीष कुमार शामिल रहे है।

Shalini singh

Shalini singh

Mail ID - Shalinisingh34678346@gmail.com

Next Story