Jhansi News: लूटकांड का पुलिस एनकाउंटर में खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार, ₹1.49 लाख बरामद

Jhansi News: झांसी पुलिस ने रामराजा दवा बाजार लूटकांड का खुलासा करते हुए मुठभेड़ में दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। दोनों के पैर में गोली लगी, नकदी और हथियार बरामद हुए।

Gaurav kushwaha
Published on: 8 July 2026 9:44 AM IST
Jhansi News: लूटकांड का पुलिस एनकाउंटर में खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार, ₹1.49 लाख बरामद
X

Jhansi News 

Jhansi News: झांसी पुलिस ने रामराजा दवा बाजार लूटकांड का खुलासा करते हुए पुलिस मुठभेड़ में दो वांछित बदमाशों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी है। उनके कब्जे से लूट की नकदी, अवैध तमंचे, कारतूस और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई है।झांसी के नवाबाद थाना पुलिस और स्वाट/सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए भगवन्तपुरा से करगुंवा जाने वाले सीसी रोड पर पुलिस मुठभेड़ के दौरान दो वांछित लुटेरों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान छोटेलाल राजपूत उर्फ पवन राजपूत और दिनेश लोधी के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी रामराजा दवा बाजार में सुरक्षा गार्ड को बंधक बनाकर दुकान से नकदी लूटने की वारदात में वांछित थे। मुठभेड़ के दौरान दोनों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज झांसी भेजा गया। आरोपियों के कब्जे से दो देशी तमंचे, चार कारतूस, लूट के एक लाख 49 हजार 100 रुपये और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Gaurav kushwaha
ABOUT THE AUTHOR

Gaurav kushwaha

Jhansi - Reportergauravkushwaha.newstrackpr@gmail.com
Next Story