TRENDING TAGS :
Jhansi News : पुलिस मुठभेड़, चार आरोपी गिरफ्तार; दो के पैर में लगी गोली, असलहा-नकदी बरामद
Jhansi News: झांसी में ऑपरेशन लंगड़ा के तहत रक्सा पुलिस और स्वॉट टीम ने मुठभेड़ में चार आरोपियों को पकड़ा, दो के पैर में गोली लगी; असलहा व नकदी बरामद।
Jhansi News
Jhansi News: झांसी में पुलिस का ऑपरेशन लगड़ा जारी है। बीती रात रक्सा और स्वॉट टीम ने चार क्रिमिनलों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से चार पहिया वाहन,अवैध असलहा व कैश बरामद किया गया। गिरफ्तार किए गए चारों क्रिमिनलों को जेल भेजा गया।पुलिस महानिरीक्षक आकाश कुलहरि व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बी.बी.जी.टी.एस. मूर्ति के निर्देशन में झांसी पुलिस का ऑपरेशन लगड़ा जारी है। बीती रात रक्सा थाने की पुलिस और स्वॉट टीम क्रिमिनलों की धरपकड़ कर रहे थे,तभी सूचना मिली कि रक्सा टोल के आगे नयाखेड़ा रोड के पास चार क्रिमिनल खड़े है। इनके पास से असलहा है। इस सूचना पर गई टीम पर क्रिमिनलों ने फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस टीम को भी फायरिंग का जवाब देना पड़ा है। बाद में घेराबंदी कर चारों क्रिमिनलों को पकड़ लिया। इनमें दो बदमाशों के पैर में गोली लग गई।
एसपी सिटी प्रीति सिंह के मुताबिक दतिया के थाना गोदन के ग्राम कजका निवासी मंगल सिंह जाट,दतिया के थाना इंदरगढ़ के वार्ड नंबर दो काडेर रोड के पास रहने वाले लोकेन्द्र साहू उर्फ लिटिल, दतिया के थाना इंदरगढ़ के रऊआ के पास रहने वाले बृजकिशोर धाकड़ व पंजाब के पटियाला के धर्मकोर्ट के पास रहने वाले भूपेन्द्र सिंह को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से दो देशी तमंचा 315 बोर, तीन खोखा कारतूस 315 बोर, दो जिन्दा कारतूस 315 बोर, 11 हजार रुपए व एक चार पहिया वाहन बरामद किए गए।
एसपी सिटी ने बताया l कि रक्सा थाना क्षेत्र के ग्राम गनेशगढ़ कसोधन निवासी गब्बर ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया था कि उसका भाई रिन्कू प्रजापति, आनन्द पेट्रोल पम्प ग्राम डगरवाहा के सामने ऑनलाइन मनी ट्रांसफर एवं फास्टैग की दुकान लिए हुए है। बीती शाम एक सफेद रंग की चार पहिया कार, जिसका नम्बर अज्ञात है, दुकान पर आई, जिसमें तीन-चार अज्ञात व्यक्ति सवार थे। उक्त व्यक्तियों में से किसी एक व्यक्ति द्वारा उसके भाई से कुछ धनराशि UPI/ऑनलाइन माध्यम से ट्रांसफर कराई गई। रिंकू द्वारा ट्रांसफर की गई धनराशि मांगने पर उक्त व्यक्तियों द्वारा रिंकू को जान से मारने की नीयत से जबरदस्ती गाड़ी में खींचने का प्रयास किया गया। विरोध करने पर अभियुक्तों द्वारा रिंकू को गाड़ी के बाहर लटकाकर वाहन को आगे बढ़ा दिया गया तथा करीब 300 मीटर तक घसीटने के बाद उसे चलती गाड़ी से नीचे फेंक दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।


