Jhansi News : झांसी में पासिंग आउट परेड, सैकड़ों नए सिपाही पुलिस बल में शामिल

Jhansi News : झांसी में पासिंग आउट परेड के साथ 595 प्रशिक्षु पुलिस बल में शामिल, 618 पुरुष और 172 महिला सिपाहियों से बढ़ी ताकत

Gaurav kushwaha
Published on: 26 April 2026 1:59 PM IST
Jhansi News : झांसी में पासिंग आउट परेड, सैकड़ों नए सिपाही पुलिस बल में शामिल
X

Jhansi News : कड़ी मेहनत,अनुशासन और प्रशिक्षण के बाद आखिर कर वह क्षण आ गया जिसका इंतजार सैकड़ों युवाओं ने वर्षों तक किया। वर्दी पहनने का सपना संजोए इन नव आरक्षियों ने पढ़ाई के साथ शारीरिक तैयारी में भी पूरी ताकत झोंक दी। चयन के बाद कठिन प्रशिक्षण के दौरान भी इन्होंने जमकर पसीना बहाया और हर चुनौती को पार करते हुए आज इस मुकाम तक पहुंचे हैं। रविवार को पुलिस लाइन और पीएसी मैदान में आयोजित पासिंग आउट परेड के साथ 618 पुरुष और 172 महिला सिपाही पुलिस परिवार का हिस्सा बन जाएंगे। वहीं,अपने बेटे-बेटियों को वर्दी में देखने के लिए अभिभावक और परिजन भी बड़ी संख्या में पहुंचे , जिससे यह पल और खास बन गया।

झांसी स्थित पुलिस लाइन में रविवार को भव्य दीक्षांत परेड का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन आलोक कुमार ने परेड का निरीक्षण किया गया तथा नवप्रशिक्षित महिला आरक्षियों द्वारा शानदार परेड प्रस्तुत कर उन्हें सलामी दी गई। परेड के दौरान महिला रिक्रूट्स ने अपने अनुशासन, शारीरिक दक्षता, समन्वय एवं प्रशिक्षण के दौरान अर्जित कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जिसकी सभी उपस्थित अधिकारियों द्वारा सराहना की गई। इस अवसर जिलाधिकारी गौरांग राठी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति,एसपी सिटी प्रीति सिंह,एसपी देहात डॉ अऱविन्द कुमार सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

नौ माह के कठोर प्रशिक्षण के बाद 595 रंग रुटों ने पुलिस सेवा में कदम रखा।

नौ माह का प्रशिक्षण पूरा कर चुकी महिला प्रशिक्षु अब फील्ड में उतरने के लिए तैयार हो गई है। इससे जिले की कानून- व्यवस्था और महिला सुरक्षा, दोनों को नई उर्जा मिलेगी। पुलिस लाइन के परेड मैदान पर रविवार सुबह हुई पासिंग परेड के साथ जिले की पुलिस को बड़ी मजबूती मिली। विगत 21 जुलाई 2025 से शुरु हुई आधार भूत प्रशिक्षण अभियान के तहत झांसी पुलिस लाइन में 595 महिला प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षित किया गया।

इन्हें आधुनिक पुलिसिंग,कानून-व्यवस्था,भीड़ नियंत्रण और व्यवहारिक कौशल का प्रशिक्षण किया गया। दीक्षांत समारोह के बाद इनमें से 172 महिला सिपाही झांसी जिले में तैनाती दी जाएगी जबकि शेष महिला सिपाहियों को कन्नौज, कानपुर देहात, औरैया, ललितपुर, जालौन भेजा जाएगा। इन सभी आरक्षियों को अब जनपद के विभिन्न थानों पर व्यावहारिक प्रशिक्षण के लिए भेजा जाएगा। इस से थानों की कार्य क्षमता बढ़ेगी और पुलिस बल को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी।

युवा सिपाही अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगेःएसएसपी

परेड के बाद इन सभी नव आरक्षियों को जिले के विभिन्न थानों में तैनात किया जाएगा। इसके लिए पहली ही विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है,जिससे प्रत्येक थाने पर पुरुष और महिला सिपाहियों की संख्या तय की गई है। कोतवाली शहर, नवाबाद, सीपरी बाजार, प्रेमनगर, रक्सा सहित सभी प्रमुख थानों में आवश्यकता के अनुसार बल की तैनाती की जाएगी। महिला थाना में विशेष रूप से 20 महिला सिपाहियों की तैनाती प्रस्तावित है, जबकि साइबर थाना और पुलिस लाइन के लिए भी अलग से संख्या निर्धारित की गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने कहा कि सभी नव नियुक्त पुलिसकर्मी ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करते हुए विभाग का नाम रोशन करें। उन्होंने उम्मीद जताई कि ये युवा सिपाही कानून व्यवस्था को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएंगे और अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे।

तीनों नए कानून और एआई की विशेष पढ़ाई के बाद 790 रंगरूट संभालेंगे व्यवस्था

नौ महीने की कठोर ट्रेनिंग पूरी करने के बाद 790 जवान जिले को मिलेंगे। खास बात यह है कि यह यूपी पुलिस का पहला ऐसा बैच है, जिसने एक जुलाई 2024 से लागू हुए तीनों नए कानूनों की और एआई की विशेष पढ़ाई और ट्रेनिंग ली है। इनके आने से पुलिसिंग में काफी बदलाव देखने को मिलेगा। वहीं ये न्यू जेनरेशन सिपाही इन कानूनों को रटकर मैदान में उतर रहे हैं। स्थिति ऐसी होगी कि थानों में नए कानूनों के तहत दर्ज होने वाले मुकदमों और कानूनी कार्रवाई में पुराने दरोगा और अफसर भी इन सिपाहियों से मशविरा लेते नजर आएंगे। डिजिटल साक्ष्य से लेकर नई धाराओं तक,यह बैच अपराधियों के खिलाफ पुलिसिंग को फास्ट ट्रैक पर ले जाएगा।

Shalini Rai

Shalini Rai

News Publisher Mail ID - raishalini910@gmail.com

उप संपादक | डिजिटल मीडिया पत्रकार

Next Story