TRENDING TAGS :
झांसी रेल मंडल में बड़ा बदलाव, ललितपुर यार्ड रिमॉडलिंग से कई ट्रेनें रद्द और कई के रूट बदले
Jhansi News: झांसी रेल मंडल के ललितपुर स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के कारण कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। कुछ ट्रेनें निरस्त और कुछ का मार्ग बदला गया है।
Jhansi News: झांसी रेल मंडल अंतर्गत वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी–बीना रेलखंड के ललितपुर स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग का महत्वपूर्ण कार्य किया जाना प्रस्तावित है। इस कार्य के दौरान संरक्षा एवं परिचालन व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए ट्रेनों के संचालन में आवश्यक अस्थायी बदलाव किए गए हैं।
ललितपुर स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग कार्य 1 जुलाई से 1 अगस्त 2026 तक तीन चरणों में किया जाएगा। इसमें प्री-एनआई कार्य 1 जुलाई से 19 जुलाई 2026, एनआई कार्य 20 जुलाई 2026 तथा पोस्ट-एनआई कार्य 21 जुलाई 2026 से 01 अगस्त 2026 तक निर्धारित है। कार्य के दौरान तीसरी लाइन, अप एवं डाउन लाइन के विभिन्न पॉइंट्स पर निर्धारित अवधि के ब्लॉक लेकर यार्ड संबंधी कार्य किए जाएंगे। एनआई दिवस पर अप, डाउन एवं तीसरी लाइन के लिए संयुक्त ब्लॉक लिया जाएगा तथा पोस्ट-एनआई अवधि में प्रतिदिन अलग-अलग लाइनों पर सीमित अवधि के ब्लॉक लेकर शेष कार्य पूर्ण किए जाएंगे।
यह ट्रेनें रहेगी निरस्त
यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के कारण ट्रेनों को निर्धारित अवधि के लिए निरस्त किया गया है। 64616 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी–ललितपुर एवं 64615 ललितपुर–वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी (प्रारंभिक स्टेशन से dinsnj 10 से 21जुलाई 2026 तक), 64618 ललितपुर–बीना एवं 64617 बीना–ललितपुर (प्रारंभिक स्टेशन से 10 से 21 जुलाई 2026 तक), 22163 भोपाल–खजुराहो एवं 22164 खजुराहो–भोपाल (प्रारंभिक स्टेशन से 16 जुलाई से 20 जुलाई 2026 तक), 05074 लखनऊ सिटी–एसएमवीटी बेंगलुरु (प्रारंभिक स्टेशन से 11 एवं 18 जुलाई 2026), 05073 एसएमवीटी बेंगलुरु–लखनऊ सिटी (प्रारंभिक स्टेशन से 14 जुलाई 2026 एवं 21 जुलाई 2026), 07363 हुबली–योग नगरी ऋषिकेश (प्रारंभिक स्टेशन से 13 जुलई 2026), 07364 योग नगरी ऋषिकेश–हुबली (प्रारंभिक स्टेशन से 16 जुलाई 2026)।
इन ट्रेनों का किया मार्ग परिवर्तित
बीना–वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी–मथुरा मार्ग की ट्रेनों को बीना–रूठियाई–सोगरिया–बयाना–मथुरा मार्ग से चलाया जाएगा। 12649 यशवंतपुर–हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस – प्रारंभिक स्टेशन से 13 से 19 जुलाई 2026 (05 फेरे), 22705 तिरुपति–जम्मूतवी एक्सप्रेस –प्रारंभिक स्टेशन से 14 जुलाई 2026 (01 फेरा), 12192 जबलपुर–हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस – प्रारंभिक स्टेशन से 14 से 20 जुलाई 2026 (07 फेरे), 20493 मदुरै–चंडीगढ़ एक्सप्रेस – प्रारंभिक स्टेशन से 12 जुलाई 2026 एवं 15 जुलाई 2026 (02 फेरे), 12721 हैदराबाद–हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस – प्रारंभिक स्टेशन से 13.07.2026 से 20.07.2026 (08 फेरे), 20805 विशाखापट्टनम–नई दिल्ली एक्सप्रेस – प्रारंभिक स्टेशन से 13.07.2026 से 18.07.2026 (06 फेरे)।
मथुरा–वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी–बीना मार्ग की ट्रेनों को मथुरा–बयाना–सोगरिया–रूठियाई–बीना मार्ग, बीना–वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी–ग्वालियर मार्ग की ट्रेनों को बीना–गुना–ग्वालियर मार्ग, इटारसी–बीना–वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी–कानपुर मार्ग की ट्रेनों को इटारसी–जबलपुर–ओहन–कानपुर मार्ग, बीना–ललितपुर–खजुराहो–मानिकपुर मार्ग की ट्रेनों को बीना–दमोह–कटनी–मैहर मार्ग, इटारसी–वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी–मानिकपुर मार्ग की ट्रेनों को इटारसी–जबलपुर–सतना–मानिकपुर मार्ग से चलाया जाएगा। कुछ ट्रेनों को ललितपुर स्टेशन को बायपास करते हुए दैलवारा- न्यू ललितपुर टाउन–बिरारी मार्ग से चलाया जाएगा। दैलवारा–न्यू ललितपुर टाउन–बिरारी मार्ग से संचालित होगी।
मालगाड़ियों के संचालन हेतु विशेष योजना बनाई गई है। प्री-एनआई एवं एनआई अवधि में मानिकपुर/ओहान से 04 ट्रेन, मथुरा से 04 ट्रेन एवं ग्वालियर से 02 ट्रेन अतिरिक्त रूप से स्वीकार की जाएंगी तथा AGD प्वाइंट पर प्रतिदिन 02 लॉन्ग हॉल मालगाड़ियों का संचालन किया जाएगा। रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि यात्रा से पूर्व अपनी ट्रेन की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त कर लें। यार्ड रिमॉडलिंग कार्य रेल अधोसंरचना को मजबूत करने एवं भविष्य में बेहतर परिचालन सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य है। यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशन उद्घोषणा प्रणाली, सूचना पट्टों एवं अन्य माध्यमों से आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है।


