TRENDING TAGS :
Jhansi News: आईजीआरएस में झांसी रेंज लगातार नौवीं बार अव्वल, जालौन ने भी हासिल किया प्रथम स्थान
Jhansi News: आईजीआरएस की सितंबर 2026 की मूल्यांकन रिपोर्ट में झांसी परिक्षेत्र ने लगातार नौवीं बार प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं जनपद स्तर पर जालौन ने भी नौवीं बार पहला स्थान प्राप्त किया।
Jhansi News
Jhansi News: जनसुनवाई समन्वय शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए झांसी रेंज पुलिस प्रदेश भर में अव्वल रही है। सितंबर की मूल्यांकन रिपोर्ट के आधार पर झांसी परिक्षेत्र ने लगातार नौवीं बार प्रथम स्थान हासिल किया है। रेंज के सभी जनपदों में जालौन ने नौवीं बार प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
पुलिस महानिरीक्षक झांसी परिक्षेत्र, झांसी आकाश कुलहरि के कुशल निर्देशन में आईजीआरएस / समाधान पोर्टल पर माह सितम्बर, 2026 में जो शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये उनका शासन की मंशानुरूप नियत समय में विधिक निस्तारण किया गया जिससे (आईजीआरएस) पोर्टल पर प्राप्त होने वाली मूल्यांकन रिपोर्ट के अनुसार उत्तर प्रदेश के परिक्षेत्रों की रैकिंग में झांसी परिक्षेत्र ने वर्ष 2026 में लगातार 09वीं बार प्रथम रैंक प्राप्त की है साथ ही रेंज के जनपद जालौन ने भी प्रथम स्थान प्राप्त किया है जिसकी आईजी द्वारा सराहना कर उत्साहवर्धन किया गया ।
आईजी आकाश कुलहरि ने बताया कि जनपद स्तर में जालौन ने नौवीं बार प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने बताया कि शिकायतों के समय के साथगुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने की वजह से यह परिणाम मिला है। आईजी ने प्रभारी आईजीआरएस / सीसीटीएनएस उपनिरीक्षक राजेश सिंह, रेंज कोर्डिनेटर विमल कुमार श्रीवास्तव, मुख्य आरक्षी देवेन्द्र प्रताप सिंह एवं श्रीमती प्रियंका गुप्ता कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए को उत्साहवर्धन हेतु नकद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है।आईजी ने बताया कि परिक्षेत्र के जनपद प्रभारियों को (आईजीआरएस) प्रणाली से प्राप्त शिकायतों का उच्चकोटि की गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण करने एवं जनसुनवाई के दौरान शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गम्भीरता से सुनकर शासन के मंशानुरूप पूर्ण मनोयोग से उनकी समस्याओं के विधिक निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया है जिससे आमजनमानस में पुलिस की उत्कृष्ट छवि, निष्पक्ष कार्यप्रणाली एवं विश्वसनीयता की भावना बरकरार रहे एवं शिकायतों में निरन्तर कमी हो।


