Jhansi News: झांसी में सड़क सुरक्षा पखवाड़े का शुभारंभ, डीएम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना की बाइक रैली

Jhansi News: झांसी में 16 से 30 नवंबर 2026 तक सड़क सुरक्षा पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है। जिलाधिकारी गौरांग राठी और एसएसपी विकास कुमार ने प्रचार वाहन एवं बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

Gaurav kushwaha
Published on: 16 Nov 2026 9:12 PM IST
Jhansi News: झांसी में सड़क सुरक्षा पखवाड़े का शुभारंभ, डीएम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना की बाइक रैली
X

Jhansi News: मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में 16 नवम्बर से 30 नवम्बर, 2026 तक आयोजित होने वाले सड़क सुरक्षा पखवाड़े का शुभारंभ जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में जिलाधिकारी गौरांग राठी ने किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विकास कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।इस अवसर पर जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने हरी झंडी दिखाकर प्रचार वाहन एवं बाइक रैली को रवाना किया। प्रचार वाहन एवं बाइक रैली जिलाधिकारी कार्यालय से प्रारंभ होकर जेल चौराहा, इलाइट चौराहा होते हुए किले की तलहटी से पुनः वापस इलाइट चौराहा, जेल चौराहा, कचहरी चौराहा एवं बस स्टैंड होते हुए संभागीय परिवहन कार्यालय, झाँसी पहुंचकर संपन्न हुई।

सड़क सुरक्षा पखवाड़े के दौरान परिवहन विभाग द्वारा निर्धारित दिवसवार कार्यक्रमों के अंतर्गत हेलमेट एवं सीटबेल्ट के प्रयोग, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने, ओवरस्पीडिंग, स्टंट ड्राइविंग, गलत दिशा में वाहन संचालन, ओवरलोडिंग एवं नशे की हालत में वाहन चलाने के विरुद्ध प्रवर्तन कार्रवाई की जाएगी। इसके अतिरिक्त स्कूली वाहनों की फिटनेस एवं क्षमता की जांच, बिना लाइसेंस तथा नाबालिगों द्वारा वाहन संचालन पर कार्रवाई, एचएसआरपी एवं रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप की जांच, प्रदूषण नियंत्रण तथा ई-रिक्शा एवं अन्य व्यावसायिक वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक (नगर) प्रीति सिंह, क्षेत्राधिकारी यातायात रामवीर सिंह, संभागीय परिवहन अधिकारी अरविन्द कुमार त्रिवेदी, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) प्रथम हेमचन्द्र सिंह गौतम, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक परिवहन निगम, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, उप महाप्रबंधक एनएचएआई सहित नागरिक सुरक्षा कोर के ट्रैफिक वार्डन, झाँसी मार्ग यूनियन के पदाधिकारी, वाहन डीलर्स एवं समाजसेवियों ने सहभागिता की गई।

राजकीय महाविद्यालय गणेशपुरा-बबीना, में 16 से 30 नवंबर 2026 तक सड़क सुरक्षा पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें प्रथम दिवस पर महाविद्यालय में अध्यनरत छात्र एवं छात्राओं को सड़क सुरक्षा शपथ दिलाई गई । साथ ही यातायात नियमों, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य प्रयोग, निर्धारित गति सीमा तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने के प्रति जागरूक किया गया। सड़क सुरक्षा नियमों के पालन का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ हीरालाल ने की ।सड़क सुरक्षा पखवाड़े के अंतर्गत आगामी दिनों में सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली, पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिता, निबंध, क्विज, तथा विभिन्न जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएँगे। सड़क सुरक्षा पखवाड़े कार्यक्रम का उद्देश्य देश में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना तथा सुरक्षित यातायात के प्रति जनसामान्य को जागरूक करना है। कार्यक्रम का संचालन डॉ बारिश द्विवेदी ने किया। कार्यक्रम में डॉ. रवि कुमार प्रभारी, सड़क सुरक्षा क्लब आदि लोग मौजूद रहे।

Gaurav kushwaha
ABOUT THE AUTHOR

Gaurav kushwaha

Jhansi - Reportergauravkushwaha.newstrackpr@gmail.com
Next Story