Jhansi News: आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, डीजल चोरी गैंग का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार

Jhansi News: झांसी आरपीएफ ने गढ़मऊ रेलवे स्टेशन डीजल चोरी मामले का खुलासा किया, चार आरोपी गिरफ्तार और 300 लीटर चोरी का डीजल बरामद

Gaurav kushwaha
Published on: 30 July 2026 11:08 PM IST
Jhansi News: आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, डीजल चोरी गैंग का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार
X

 Jhansi News

Jhansi News: रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट वीरांगना लक्ष्मीबाई, झांसी ने गढ़मऊ रेलवे स्टेशन पर हुई डीजल तेल चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में गिरोह के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लगभग 300 लीटर चोरी का डीजल बरामद किया गया है।

उत्तर मध्य रेलवे के प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त प्रदीप कुमार गुप्ता का कुशल नेतृत्व तथा झांसी मंडल के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त जितेंद्र कुमार शर्मा के निर्देशन में आरपीएफ थाना प्रभारी निरीक्षक योगेश राना, उप निरीक्षक जितेंद्र यादव, उप निरीक्षक हरिओम सिकरवार, उप निरीक्षक अंकित कुमार (अपराध शाखा), प्रधान आरक्षक विक्रम सिंह यादव, प्रधान आरक्षक रवि यादव, आरक्षक विकास गुर्जर, आरक्षक रवि त्रिपाठी, आरक्षक संतोष कुमार मय स्टॉफ के साथ डीजल चोरी करने वाले सदस्यों की तलाश में लगे थे। सूचना मिली कि डीजल चोरी करने वाले गैंग के सदस्य गढ़मऊ के पास छिपे है।

इस सूचना पर गई टीम ने घेराबंदी कर सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम लकारा निवासी धीरज उर्फ धीरू, करारी निवासी नीरज कुशवाहा, रुद्ध करारी निवासी धर्मेंन्द्र उर्फ रामवीर और दिनारा निवासी दीपक राजपूत को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान मिली महत्वपूर्ण जानकारी एवं आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का डीजल खरीदने वाले एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया। इससे पूर्व 29 जुलाई 2026 को गिरोह के एक अन्य सदस्य को भी गिरफ्तार किया जा चुका था।

लगातार की गई कार्रवाई के परिणामस्वरूप पूरे गिरोह का पर्दाफाश करने में रेलवे सुरक्षा बल को सफलता प्राप्त हुई। इस कार्रवाई से रेलवे क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय डीजल चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा हुआ है, जिससे भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगने की संभावना है। यह सफलता रेलवे संपत्ति की सुरक्षा एवं अपराध नियंत्रण की दिशा में रेलवे सुरक्षा बल की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।

Gaurav kushwaha
ABOUT THE AUTHOR

Gaurav kushwaha

Jhansi - Reportergauravkushwaha.newstrackpr@gmail.com
Next Story