TRENDING TAGS :
Jhansi News: झांसी में अलग-अलग स्थानों पर युवती सहित छह लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत
Jhansi News: झांसी में अलग-अलग घटनाओं में युवती समेत छह लोगों की मौत हो गई। प्रेमिका के घर युवक ने फांसी लगा ली, जबकि करंट लगने से किसान की जान चली गई।
Jhansi News
Jhansi News: अलग - अलग स्थानों पर युवती समेत छह लोगों की मौत हो गई। इनमें एक युवक ने गर्लफ्रेंड के मकान में जाकर फांसी लगा ली। वहीं, करंट लगने से किसान की मौत हो गई। उधऱ, दो अज्ञात शव मिले हैं। इसके अलावा बीमारी के चलते सिपाही की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
प्रेमिका के मकान में प्रेमी ने लगा ली फांसी
सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के ध्यानचंद्र स्टेडियम के सामने वाली गली में अमृत निगम परिवार समेत रहता था। बीती शाम अमृत निगम को प्रेमिका ने फोन करके बुला लिया। किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई, तभी अमृत निगम फांसी पर लटकने लगा तो प्रेमिका ने बड़े भाई को फोन किया कि अमृत निगम ने फांसी लगा ली। वह तत्काल कमरे पर पहुंचा। उसे फांसी के फंदे पर नीचे उतारा गया लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने प्रेमिका से पूछताछ की। प्रेमिका ने बताया कि आठ से उसका अमृत निगम से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। वहीं, सदर बाजार थाना क्षेत्र के खिरकपट्टी में रहने वाले सुरेंद्र कुमार की 15 वर्षीय पुत्री अनोखी ने कतिपय कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवा दिया।
बीमारी के चलते सिपाही की मौत
कालपी नगर के मजवार व हाल राहुल रेजीडेंसी के सामने बल्लमपुर में रहने वाला मोहम्मद शरीफ प्रयागराज में कांस्टेबल के पद पर तैनात था। वह छह माह से बीमार चल रहा था। बीमारी के चलते उसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालात में सुधार न होने पर मेडिकल कालेज लाया गया। यहां उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवा दिया।
करंट से किसान की मौत
मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ के सेंदरी क्षेत्र में रहने वाला राजकुमार बिजली का काम कर रहा था। काम के दौरान करंट लगने से वह झुलस गया। झुलसी हालात में उपचार के लिए मेडिकल कालेज लाया गया। यहां उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
दो अज्ञात शव पड़े मिले
सीपरी बाजार थाना क्षेत्र में रेलवे पटरी किनारे 40 वर्षीय अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला है। इसकी सूचना सीपरी बाजार पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव की शिनाख्त करने का प्रयास किया मगर शिनाख्त नहीं हो सकी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवा दिया। वहीं, स्थानीय रेलवे स्टेशन परिसर में 70वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। इसकी सूचना जीआरपी को दी गई।
तीन दिन से लापता मिस्त्री का शव कुएं में मिला
झांसी। लहचूरा थाना क्षेत्र के ग्राम रोरा में स्थित एक कुएं में युवक का शव उतराता मिला। युवक तीन दिनों से लापता था। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।लहचूरा थाना के ग्राम रोरा में खेतों पर काम और देखरेख के लिए पहुंचे ग्रामीण पुष्पेंद्र परिहार की नजर कुएं में उतराते शव पर पड़ी। उन्होंने तत्काल डायल 112 और लहचूरा पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक की पहचान गांव के ही कल्लू के रूप में हुई है। वह पेशे से मिस्त्री था और इंजन सुधारने का काम करता था। परिजनों के अनुसार, वह पिछले तीन दिनों से घर नहीं लौटा था। परिजनों ने बताया कि मृतक शराब और नशे का आदी था। कुएं में शव मिलने की जानकारी पर परिजन मौके पर पहुंच गए। लहचूरा थाना प्रभारी सत्यप्रकाश शर्मा ने बताया कि शव को कुएं से निकलवाकर कब्जे में ले लिया गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।


