Jhansi News: प्राविधिक सहायक ग्रुप सी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 6234 अभ्यर्थी शामिल

Jhansi News: झांसी में प्राविधिक सहायक ग्रुप सी मुख्य परीक्षा 18 केंद्रों पर हुई। 7176 अभ्यर्थियों में 6234 ने परीक्षा दी, जबकि 942 अनुपस्थित रहे।

Gaurav kushwaha
Published on: 9 Aug 2026 8:07 PM IST
Jhansi News: प्राविधिक सहायक ग्रुप सी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 6234 अभ्यर्थी शामिल
X

Jhansi News: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग लखनऊ द्वारा आयोजित प्राविधिक सहायक ग्रुप सी परीक्षा-2026 शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। 18 परीक्षा केंद्रों पर आय़ोजित हुई परीक्षा में 7176 अभ्यर्थियों में से 6234 ने परीक्षा दी, जबकि 942 ने परीक्षा छोड़ी है।नोडल अधिकारी परीक्षा/अपर जिलाधिकारी प्रशासन शिव प्रताप शुक्ल ने जनपद में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग लखनऊ द्वारा आयोजित प्राविधिक सहायक ग्रुप सी परीक्षा-2026 का विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया, परीक्षा नगर के 18 परीक्षा केंद्रों पर पूर्वाहन 10:00 से 12:00 तक निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित हुई।

अपर जिलाधिकारी प्रशासन शिव प्रताप शुक्ल ने सर्वप्रथम कलेक्ट्रेट स्थित कंट्रोल रूम से समस्त परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हो रही परीक्षा को देखा। तत्पश्चात् उन्होंने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का भ्रमण किया ताकि परीक्षा शांति पूर्वक एवं किसी भी दशा में परीक्षा दूषित ना हो इसे सुनिश्चित कराया जा सके। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा में डुप्लीकेट परीक्षार्थी किसी भी दशा में शामिल नहीं हो, इसे सुनिश्चित करने के लिए उन्होंने स्वयं एडमिशन कार्ड की गंभीरता से जांच की, इसके अतिरिक्त उन्होंने परीक्षा केंद्र पर तैनात स्टेटिक एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट से संवाद स्थापित किया। परीक्षा केंद्र पर बनाए गए कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण करते हुए उन्होंने कक्ष में लगे सीसीटीवी कैमरे की लोकेशन को देखा।

आयोजित परीक्षा के दौरान सभी 18 स्टैटिक मजिस्ट्रेट और 18 सेक्टर मजिस्ट्रेट लगातार परीक्षा केंद्रों पर मुस्तैद रहते हुए परीक्षा को पूर्ण शांति और शुचिता के साथ संपन्न कराया।

जनपद में आयोजित उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित प्राविधिक सहायक ग्रुप सी की मुख्य परीक्षा की जानकारी देते हुए अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री शिव प्रताप शुक्ल ने बताया कि परीक्षा नगर में 18 परीक्षा केन्द्रों पर एक पाली में संपन्न हुई। पूर्वाहन 10:00 से 12:00 तक सम्पन्न हुई परीक्षा में कुल 7176 परीक्षार्थियों को लिखित परीक्षा में सम्मिलित होना था। उन्होंने बताया कि 6234 अभ्यार्थियों ने परीक्षा दी तथा 942 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

उन्होंने इस दौरान एसपीआई इंटर कॉलेज, एलवीएम इंटर कॉलेज सहित सूरज प्रसाद बालिका इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। वहाँ बनाए गए कंट्रोल रूम से प्रत्येक कक्ष में परीक्षा दे रहे परीक्षार्थियों का सत्यापन किया। नगर के सभी 18 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा सकुशल संपन्न है। इस अवसर पर सदस्य आयोग राजवंत सिंह यादव, सेक्टर मजिस्ट्रेट एई आरईएस तीर्थराज यादव, एआर कोऑपरेटिव कृष्ण कुमार, प्रबंधक कार्यदायी संस्था प्रशांत दीक्षित सहित समस्त स्टैटिक मजिस्ट्रेट/ सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं केंद्र व्यवस्थापक तथा प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।

Gaurav kushwaha
ABOUT THE AUTHOR

Gaurav kushwaha

Jhansi - Reportergauravkushwaha.newstrackpr@gmail.com
Next Story