TRENDING TAGS :
Jhansi News: झांसी में केशव प्रसाद मौर्य का विपक्ष पर हमला, अयोध्या और आस्था पर दिया बयान
Jhansi News: झांसी में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए अयोध्या और भगवान श्रीराम से जुड़ी आस्था का उल्लेख किया। उन्होंने अखिलेश यादव के बयान पर प्रतिक्रिया दी, चंपत राय का बचाव किया और शिवपाल यादव को अपने भतीजे को संभालने की नसीहत दी।
Jhansi News(Photo-Social Media)
Jhansi News: पहुंचे उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने अखिलेश यादव के अयोध्या संबंधी बयान का जवाब देते हुए कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम का निवास है और करोड़ों हिंदुओं की आस्था उससे जुड़ी हुई है। वहीं चंपत राय को रामभक्त बताते हुए उनका बचाव किया और शिवपाल यादव को नसीहत देते हुए कहा कि वे पहले अपने भतीजे को संभालें।
झांसी दौरे पर पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कई मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि अयोध्या भगवान श्रीराम की नगरी है और हिंदुओं की आस्था का सबसे बड़ा केंद्र है। अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार करते हुए उन्होंने भाजपा पर लगाए गए आरोपों को खारिज किया।
मुस्लिम समाज को लेकर भी उन्होंने कहा कि मुस्लिम पहले हिंदू थे।राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय पर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने उन्हें समर्पित रामभक्त बताया।उन्होंने कहा कि जो भी गलत करेगा उसे सजा मिलेगी, लेकिन कार्रवाई जांच रिपोर्ट के आधार पर ही होगी।शिवपाल यादव के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वे पहले अपने भतीजे को संभालें, केशव प्रसाद मौर्य को छोड़ दें।डिप्टी सीएम के इन बयानों से प्रदेश की सियासत में नई बहस छिड़ गई है।


