Jhansi News: शहर मे 23 केंद्रों पर हुई लेखपाल परीक्षा, 10464 परीक्षार्थियों में से 8529 हुए शामिल

Jhansi News: झांसी के 23 केंद्रों पर हुई लेखपाल परीक्षा में 10464 में से 8529 अभ्यर्थी शामिल हुए, जबकि 1935 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।

Gaurav kushwaha
Published on: 21 May 2026 8:03 PM IST (Updated on: 21 May 2026 8:07 PM IST)
Lekhpal examination held at 23 centers in city, 8529 out of 10464 candidates participated
X

शहर मे 23 केंद्रों पर हुई लेखपाल परीक्षा, 10464 परीक्षार्थियों में से 8529 हुए शामिल (Photo- Newstrack)

Jhansi News: झांसी। अब परीक्षार्थियों ने विभिन्न विभागों के लिए आयोजित हो रही परीक्षाओं से मोहभंग हो गया है। यही कारण है कि बेरोजगारी दूरी करने के हो रही परीक्षार्थियों में रुचि नहीं है। गुरुवार का आयोजित लेखपाल परीक्षा में 1935 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी हैं। लगातार परीक्षाओं के रद्द होने से परीक्षार्थियों का विश्वास पूरी तरह से उठ गया है।

नोडल अधिकारी /अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) शिव प्रताप शुक्ल ने बताया कि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग लखनऊ द्वारा आयोजित लेखपाल मुख्य परीक्षा -2025 नगर के 23 परीक्षा केंद्रों पर एक पाली में पूर्वाहन 10:00 से 12:00 बजे तक निर्विघ्न,शांतिपूर्ण और नकलविहीन संपन्न हुई।

परीक्षा में बरती गई सतर्कता

अपर जिलाधिकारी शिव प्रताप शुक्ल ने परीक्षा केंद्रों का भ्रमण करते हुए समस्त स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं केंद्र व्यवस्थापकों को स्पष्ट शब्दों में कहा कि परीक्षा के दौरान नकल किसी भी दशा में बर्दास्त नही होगी।

परीक्षा में डुप्लीकेट परीक्षार्थी किसी भी दशा में शामिल न हो, इसे सुनिश्चित करने के लिए कक्ष निरीक्षक द्वारा एडमिशन कार्ड की गंभीरता से जांच की गई। परीक्षा की सूचिता बनाए रखने के लिए प्रात: 09:30 बजे परीक्षा केन्द्र का मुख्य दरवाजा बंद कर दिया गया। उन्होंने बताया कि इस बार परीक्षा केंद्र पर बने कंट्रोल रूम एवं स्ट्रांग रूम की सीसीटीवी कैमरे से हुई सूक्ष्म निगरानी।

परीक्षा नोडल अधिकारी/अपर जिलाधिकारी प्रशासन शिव प्रताप शुक्ल ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग लखनऊ द्वारा लेखपाल मुख्य परीक्षा जनपद के 23 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई। इस परीक्षा में 10464 अभ्यर्थी पंजीकृत हुए, परन्तु आयोजित परीक्षा में 8529 परीक्षार्थी शामिल हुए। 1935 परीक्षार्थी परीक्षा में अनुपस्थित पाए गए। उन्होंने शांतिपूर्ण स्वच्छता और निर्विघ्न परीक्षा को संपन्न कराने पर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन को बधाई दी।

इस मौके पर जिला विद्यालय निरीक्षक रति वर्मा, प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कालेज सतीश कुमार, ऐई पीडब्ल्यूडी नवनीत राजपूत सहित सैक्टर/स्टैटिक मजिस्ट्रेट, परीक्षा केंद्रों पर उपस्थित रहे।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Mail ID - skgautam1208@gmail.com

Next Story