Jhansi News: यह परम्परा आपसी भाईचारा, एकता और संस्कारों को मजबूत करती है- राजीव सिंह पारीछा

Jhansi News: बदनपुर में सखी सम्मेलन और फलाहार वितरण में हुए शामिल, कार्तिक मास की परंपरा को बताया भाईचारे का प्रतीक, जनगणना पोर्टल पर सही जानकारी दर्ज करने की अपील।

Gaurav kushwaha
Published on: 21 Nov 2026 7:56 PM IST
This tradition strengthens mutual brotherhood, unity and culture - Rajiv Singh Parichha
X

यह परम्परा आपसी भाईचारा, एकता और संस्कारों को मजबूत करती है- राजीव सिंह पारीछा (Photo- Newstrack)

Jhansi News: झांसी। कार्तिक मास के पावन अवसर पर ग्राम बदनपुर में आयोजित सखी सम्मेलन एवं फलाहार वितरण कार्यक्रम में बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में पहुंचने पर आयोजकों एवं ग्रामीणों ने विधायक का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर उपस्थित माताओं-बहनों से विधायक जी ने आत्मीय भेंट एवं संवाद किया।

विधायक राजीव सिंह पारीछा ने कहा कि कार्तिक मास का व्रत एवं सखी सम्मेलन की परम्परा हमारे धार्मिक, सामाजिक तथा सांस्कृतिक मूल्यों के साथ साथ प्राचीन सनातन परंपरा भी को सुदृढ़ करती है। यह परम्परा आपसी भाईचारा, एकता और संस्कारों को मजबूत करती है। उन्होंने सभी के सुख, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में माताएं-बहनें एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान फलाहार वितरण भी किया गया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से शिशुपाल सिंह परमार, जंडेल सिंह परमार, कलीचरण प्रधान, भूपेन्द्र सिंह परमार, राजपाल सिंह परमार, मनोहर सिंह परमार, नन्हे राजा बुन्देला, रमेश महाराज, रोशन, करन दाऊ राजपूत, अंगद सिंह, अशोक यादव, राहुल राजा, कोमल यादव, चाली राजा, आनन्द परिहार, चुन्नी पाल, महाराज सिंह राजपूत, बालकृष्ण केवट सहित रामा कुशवाहा एवं अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

विधायक राजीव सिंह पारीछा ने पूरी की परिवार की स्व-गणना

बबीना विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजीव सिंह पारीछा ने आज स्वयं अपने परिवार की 'स्व-गणना' की प्रक्रिया पूरी की। इसके साथ ही उन्होंने क्षेत्रवासियों और आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे बिना देर किए जनगणना के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपने परिवार की सही जानकारी स्वयं दर्ज करें और राष्ट्र निर्माण के इस महाअभियान में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।

आमजन से भी की सहभागिता की अपील

विधायक राजीव सिंह पारीछा ने जारी संदेश में कहा कि जनगणना केवल आंकड़ों का संकलन नहीं, बल्कि देश और समाज के विकास की भावी योजनाओं का मुख्य आधार है। आपकी सही जानकारी ही एक सटीक जनगणना सुनिश्चित करती है। उन्होंने नागरिकों का आह्वान करते हुए कहा कि जनभागीदारी से जनकल्याण के इस संकल्प को साकार करने के लिए सभी लोग आगे आएं और भारत सरकार के स्व-गणना पोर्टल desi.census.gov.in के माध्यम से अपनी एवं अपने परिवार की सटीक जानकारी दर्ज कराएं।

Gaurav kushwaha
ABOUT THE AUTHOR

Gaurav kushwaha

Jhansi - Reportergauravkushwaha.newstrackpr@gmail.com
Next Story