Jhansi News: बेरोजगारी ने बनाया चोर, चोरी की मोबाइलके युवक गिरफ्तार

Jhansi News: झांसी में रेलवे पुलिस ने चोरी के मोबाइल के साथ युवक को पकड़ा। पूछताछ में रोजगार न मिलने की बात कही, अदालत ने आरोपी को जेल भेज दिया।

Gaurav kushwaha
Published on: 15 Aug 2026 5:14 PM IST
Unemployment makes thief, youth arrested for stolen mobile
X

बेरोजगारी ने बनाया चोर, चोरी की मोबाइलके युवक गिरफ्तार (Photo- Newstrack)

Jhansi News: बेरोजगारी के चलते मोबाइल चोरी करने के आरोप में रेलवे पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पूछताछ के दौरान युवक ने कहा कि वह रोजगार की तलाश कर रहा था, लेकिन काम नहीं मिला। मजदूरी भी ठीक तरह से नहीं मिल रही थी। इसी वजह से उसने मोबाइल फोन चोरी करना शुरू कर दिया। युवक ने पुलिस से यह भी कहा कि अगर उसे मजदूरी मिल गई तो वह ऐसी घटना नहीं करेगा। हालांकि, उसने यह भी कहा कि जेल से छूटने के बाद वह गैंग बनाकर चोरी की वारदातों को अंजाम देगा।

रेलवे स्टेशन के पास सूचना पर पुलिस ने पकड़ा

पुलिस महानिदेशक रेलवे प्रकाश डी, पुलिस महानिरीक्षक रेलवे प्रयागराज एन कोलांची के निर्देशन और पुलिस अधीक्षक रेलवे विपुल कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में यात्रियों और उनके सामान की सुरक्षा के लिए अभियान चलाया जा रहा है। रेलवे स्टेशन, सर्कुलेटिंग एरिया और ट्रेनों में अपराध नियंत्रण के साथ अपराधियों की गिरफ्तारी और चोरी की घटनाओं की रोकथाम के लिए रेलवे पुलिस लगातार गश्त कर रही है।

इसी अभियान के तहत पुलिस उपाधीक्षक रेलवे सलीम खान के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना जीआरपी विवेक श्रीवास्तव पुलिस स्टाफ के साथ गश्त कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि वरिष्ठ खंड अभियंता विद्युत के बगल वाली गली में लोकेशन बॉक्स के पास रेलवे स्टेशन झांसी के नजदीक एक बदमाश खड़ा है। उसके पास चोरी का मोबाइल फोन होने की सूचना मिली।

सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया। पुलिस उसे थाने लेकर आई और उससे गहराई से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान युवक ने मोबाइल फोन चोरी करने की बात स्वीकार की।

भरतपुर का रहने वाला है आरोपी

रेलवे पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार युवक सत्यवीर सिंह राजस्थान के जिला भरतपुर के थाना कुम्हेर क्षेत्र के ग्राम कुमा का रहने वाला है। पुलिस ने उसके पास से नीले रंग का एक वीवो मोबाइल फोन बरामद किया। बरामद मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत करीब 15 हजार रुपये बताई गई है।

पूछताछ में सत्यवीर सिंह ने बताया कि वह रोजगार की तलाश कर रहा था, लेकिन उसे रोजगार नहीं मिल रहा था। मजदूरी भी ठीक तरह से नहीं मिल रही थी। इसी बेरोजगारी के चलते उसने मोबाइल फोन चोरी करना शुरू कर दिया। उसने कहा कि अगर उसे मजदूरी का काम मिल गया तो वह इस तरह की घटना नहीं करेगा।

जेल से छूटकर गैंग बनाने की बात कही

पूछताछ के दौरान युवक ने पुलिस से यह भी कहा कि वह अभी शुरुआत कर रहा है और जेल से छूटने के बाद गैंग बनाकर चोरी की वारदातों को अंजाम देगा। रेलवे पुलिस ने चोरी के मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश किया। अदालत से उसे जेल भेज दिया गया।

Gaurav kushwaha
ABOUT THE AUTHOR

Gaurav kushwaha

Jhansi - Reportergauravkushwaha.newstrackpr@gmail.com
Next Story