TRENDING TAGS :
Jhansi Ward 31 Parshad Interview: भ्रष्टाचार और कमीशन खोरी पर अंकुश लगाने का लक्ष्य...
Jhansi Nagar Nigam Ward 31 Parshad: झांसी के वार्ड नंबर 31 की पार्षद रितिका गौरव तिवारी ने भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी पर अंकुश लगाने, सरकारी जमीनों को अतिक्रमण मुक्त कराने और नगर निगम की आय बढ़ाने का लक्ष्य रखा है।
Jhansi Nagar Nigam Ward 31 Parshad |Jhansi Sabhasad Ki Jankari | Newstrack Hindi News
Jhansi Nagar Nigam Ward 31 Parshad: राजनीतिक और सांस्कृतिक चेतना वाली पारिवारिक पृष्ठभूमि से आने वाली रितिका गौरव तिवारी स्वयं हिंदू महिला वाहिनी की प्रदेश अध्यक्ष रहीं हैं। पिता रमेशचंद्र राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। पति गौरव तिवारी भाजपा वार्ड अध्यक्ष, हिंदूवाहिनी के प्रदेश महामंत्री रहे हैं। उनका कहना है कि यदि उन्हें मौका मिले तो नगर निगम को भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी से मुक्त कराएंगी। सरकारी जमीनों को भू माफियाओं के चंगुल से मुक्त कराने का काम करेंगी।
- वार्ड नंबर 31की पार्षद ने कहा सरकारी जमीन पर पीपीपी मॉडल के तहत कार्य कराएंगे
- नगर निगम की जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराके सुरक्षित करेंगे
- विधायक को 10 में से 10 देंगे
पार्षद बनने के बाद उन्होंने सबसे पहले अपने वार्ड की पानी की समस्या को न केवल दूर किया बल्कि वार्ड में चौबीसों घंटे पानी की सप्लाई प्रारंभ कराई। अपने क्षेत्र को बुंदेलखंड का एकमात्र ऐसा वार्ड बनाया जहां सप्ताह के सातों दिन शुद्ध पेयजल की सप्लाई की जाती है। रितिका का कहना है कि झांसी में अतिक्रमण की समस्या बहुत है। उनका वार्ड बहुत बड़ा है, करीब 14.2 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल में फैले इस वार्ड की पहचान सिद्धेश्वर की पहाड़ी से है। बीते वर्षों में पहाड़ी पर बेतहाशा कब्जे हुए, लोगों ने सरकारी जमीन को बेच दिया है। अब मेरा मकसद इस पहाड़ी और ध्यानचंद स्मारक को सुरक्षित बचाए रखना है ताकि पर्यावरण का संतुलन बना रहे।
रितिका का कहना है कि पार्षद बनने के बाद उन्होंने सबसे पिछड़े वार्ड लहरगिर्द को झांसी के विकसित और अग्रणी वार्ड में तब्दील करने का काम किया है। उनके वार्ड में सीएम ग्रिड की दो सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है। बुंदेलखंड के सबसे बड़े और विशाल कनवेंशन सेंटर का निर्माण कराया गया। सरकारी विवाहघर बनवाया गया। लोगों की समस्याओं के निस्तारण के लिए नगर निगम का वार्ड ऑफिस बनवाया। वह और पति गौरव तिवारी निरंतर क्षेत्र का भ्रमणशील रहते हुए क्षेत्रवासियों के संपर्क में रहते हैं। लोगों की समस्याओं को सुनने और उसके समाधान के लिए वार्ड कार्यालय के अलावा अपना निजी कार्यालय भी बनाया है जहां वार्डवासी कभी भी आकर अपनी समस्या बता सकते हैं।
रितिका झांसी के सदर विधायक पं.रवि शर्मा को जनपद का सबसे बेहतर विधायक मानती हैं। उनका कहना है कि रवि शर्मा विधायक की तरह नहीं मित्र की तरह मिलते हैं। उन्हें दस में से पूरे दस अंक मिलना चाहिए।


