Jhansi News: पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा-11 और कक्षा-6 में प्रवेश के लिए करें आवेदन

Jhansi News: पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, बरुआसागर में कक्षा 11 वाणिज्य संकाय और कक्षा 6 प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित, अंतिम तिथि क्रमशः 19 और 31 जुलाई निर्धारित।

Gaurav kushwaha
Published on: 14 July 2026 8:10 PM IST
Apply for admission to Class-11 and Class-6 at PM Shri Jawahar Navodaya Vidyalaya
X

 पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा-11 और कक्षा-6 में प्रवेश के लिए करें आवेदन (Photo- Social Media)

Jhansi News: पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, बरुआसागर, झांसी ने शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा-11 के वाणिज्य संकाय में उपलब्ध संभावित रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। विद्यालय प्रशासन ने इच्छुक विद्यार्थियों से निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की है।

प्रभारी प्राचार्य ने बताया कि कक्षा-11 में प्रवेश कक्षा-10 की बोर्ड परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की जन्मतिथि 1 जून 2009 से 31 जुलाई 2011 के बीच होनी चाहिए। दोनों तिथियां इसमें शामिल रहेंगी। साथ ही अभ्यर्थी ने शैक्षिक सत्र 2025-26 में किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय से कक्षा-10 की परीक्षा उत्तीर्ण की हो। आवेदन के लिए अभ्यर्थी के पास न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक अथवा प्रथम श्रेणी होना अनिवार्य है।

मेरिट सूची के आधार पर होगा अंतिम चयन

प्रभारी प्राचार्य ने बताया कि चयन प्रक्रिया में कक्षा-10 के प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी। इसके बाद समिति द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार अंतिम चयन किया जाएगा।

इच्छुक अभ्यर्थी विद्यालय से आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं। भरे हुए आवेदन पत्र विद्यालय की ई-मेल jnvjhansi@gmail.com पर भेजे जा सकते हैं। इसके अलावा आवेदन पत्र सीधे विद्यालय में भी जमा किए जा सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 19 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। प्रभारी प्राचार्य ने पात्र एवं इच्छुक विद्यार्थियों से समय रहते आवेदन करने की अपील की है।

जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा-6 प्रवेश परीक्षा-2027 के लिए 31 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन

झांसी। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, बरुआसागर, झांसी में शैक्षिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा-6 में प्रवेश हेतु जवाहर नवोदय विद्यालय चयन प्रवेश परीक्षा-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। विद्यालय प्रशासन ने पात्र छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों से निर्धारित तिथि तक आवेदन करने की अपील की है।

प्रभारी प्राचार्य ने बताया कि इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 7 जुलाई 2026 से 31 जुलाई 2026 तक नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट तथा निर्धारित ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से निशुल्क आवेदन कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि प्रवेश के लिए वही छात्र-छात्राएं पात्र होंगे जो शैक्षिक सत्र 2026-27 में संबंधित जनपद के सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त अथवा मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा-5 में अध्ययनरत हों और उसी जनपद के निवासी हों।

जन्मतिथि और परीक्षा की जानकारी

प्रभारी प्राचार्य के अनुसार अभ्यर्थी का जन्म 1 मई 2015 से 31 जुलाई 2017 के बीच होना चाहिए। दोनों तिथियां इसमें शामिल रहेंगी। सभी वर्गों तथा दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए आवेदन पूरी तरह निःशुल्क रखा गया है।

28 नवंबर को आयोजित होगी प्रवेश परीक्षा

उन्होंने बताया कि प्रवेश परीक्षा 28 नवंबर 2026 को जनपद झांसी के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। प्रभारी प्राचार्य ने जनपद के अभिभावकों और विद्यार्थियों से समय रहते ऑनलाइन आवेदन करने की अपील की है।

Gaurav kushwaha
ABOUT THE AUTHOR

Gaurav kushwaha

Jhansi - Reportergauravkushwaha.newstrackpr@gmail.com
Next Story