TRENDING TAGS :
Jhansi News: रेलवे में 30 हजार पद खत्म करने के आदेश पर कर्मचारियों का विरोध, डीआरएम को सौंपा ज्ञापन
Jhansi News: उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ ने झांसी में डीआरएम कार्यालय पहुंचकर 30 हजार पदों के सरेण्डर आदेश वापस लेने और निजीकरण रोकने की मांग उठाई।
रेलवे में 30 हजार पद खत्म करने के आदेश पर कर्मचारियों का विरोध, डीआरएम को सौंपा ज्ञापन (Photo- Newstrack)
Jhansi News: झांसी। उत्तर मध्य रेल कर्मचारी संघ के जोनल संगठन मंत्री/ मंडल मंत्री अनिल कुमार शुक्ल के नेतृत्व में सरेण्डर संबंधी आदेश को तत्काल वापस लेने की मांग को लेकर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, झांसी पहुँचकर अपर मंडल रेल प्रबंधक को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से रेलवे बोर्ड द्वारा 30,000 पदों के समर्पण (सरेण्डर) संबंधी आदेश को तत्काल वापस लेने की मांग की गई। साथ ही संघ ने स्थायी प्रकृति के कार्यों को ठेकेदारों को सौंपने की नीति पर रोक लगाने, रेलवे के निजीकरण की प्रक्रिया बंद करने तथा नए रेल कार्यों एवं परियोजनाओं के लिए नए पदों का सृजन करने की मांग प्रमुखता से उठाई।
पदों का समर्पण रेलवे और कर्मचारियों के लिए नुकसानदायक
संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि रेलवे में पहले से ही कर्मचारियों की भारी कमी है, जिसके कारण कर्मचारियों पर लगातार कार्यभार बढ़ रहा है तथा रेल संरक्षा एवं यात्रियों की सुविधाएँ प्रभावित हो रही हैं। ऐसे में पदों का समर्पण रेलवे और कर्मचारियों दोनों के हितों के विपरीत है।
ज्ञापन भेंट करने के अवसर पर विभाग प्रमुख चंद्रकांत चतुर्वेदी, भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश पुरोहित, अध्यक्ष हेमंत विश्वकर्मा, मंडल संगठन मंत्री राजेश कुमार ठाकुरानी, मंडल उपाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह चंदेल मंडल कोषाध्यक्ष के. एन. गुप्ता, मंडल सहायक सचिव मनीष बाजपेई, दिलीप कुमार, अंकित श्रीवास्तव, सुनील गुप्ता, सी पी शर्मा, हरिमोहन शर्मा,सुनील मिश्रा, संजय तिवारी,संजीव वर्मा, दयानिधि मिश्रा, यक्षेश सनोरिया, ज्योति खरे, राजेंद्र परिहार, आरती तमौरी, अश्विनी गोस्वामी कुलदीप नायक, हेमंत नायक, मनोज सोनकिया, पी के गुबरेल, ब्रजेश शुक्ल राजेंद्र राय,राजकपूर, सुनील झा, सुनील शर्मा सहित अनेक प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


