Jhansi News: शादी के चौदह दिन बाद ही नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, पति बोला - छत पर पैर लटकाकर बैठी थी

Jhansi News: झांसी के सीपरी बाजार क्षेत्र में शादी के 14 दिन बाद नवविवाहिता दूसरी मंजिल से गिर गई। इलाज के दौरान मौत हुई, पुलिस जांच में जुटी।

Gaurav kushwaha
Published on: 12 May 2026 7:49 PM IST
Suspicious Death of Newlywed Fourteen Days After Wedding
X

 शादी के चौदह दिन बाद ही नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, पति बोला - छत पर पैर लटकाकर बैठी थी (फाइल फोटो) (Photo- Newstrack)

Jhansi News: झांसी। सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के मिशन कंपाउंड में एक नवविवाहिता की शादी के चौदहवें दिन संदिग्ध हालात में मकान की दूसरी मंजिल से गिरने से मौत हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के सीपी मिशन कंपाउंड में शुभम परिवार समेत रहता है। शुभम की शादी गोरखपुर में रहने वाली प्रियंका मिश्रा से 28 अप्रैल को हुई थी। बीते रोज घर में एक पारिवारिक कार्यक्रम चल रहा था, तभी दूसरी मंजिल से गिरने से प्रियंका को गंभीर चोटें आई और इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतका के पति शुभम का कहना है कि प्रियंका छत की मुंडेर पर पैर लटकाकर बैठी थी और मजाक कर रही थी। तभी अचानक नीचे गिर गई। शुभम ने बताया कि उसके ससुर कस्टम विभाग से रिटायर्ड है। प्रियंका बीएड की पढ़ाई कर चुकी थी। करीब डेढ़ साल पहले जीवन साथी डॉट कॉम के माध्यम से उसकी मुलाकात हुई थी। दोनों में बातचीत होने लगे और दोनों परिवारों की सहमति के बाद 28 अप्रैल को शादी और दो मई को रिसेप्शन हुआ था।

शिकायत मिलने पर होगी कार्रवाई

सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम ने बताया कि सूचना मिलते ही सीपरी बाजार थाने की पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया था। पति समेत परिवार के सभी लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। किसी तरह की शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Mail ID - skgautam1208@gmail.com

Next Story