Jhansi News: भाई की मौत से सदमे में अली, अंतिम संस्कार से लौटकर फिर छोड़ा खाना, जेल प्रशासन चिंतित

Jhansi News: भाई आबान के अंतिम संस्कार में शामिल होकर लौटे अली सदमे में हैं। जेल प्रशासन के समझाने के बावजूद उन्होंने खाना नहीं खाया।

Gaurav Kushwaha
Published on: 9 Aug 2026 12:28 PM IST
Jhansi News
X

Jhansi News(Photo-Social Media)

Jhansi News: भाई अबान की मौत को लेकर अली काफी सदमे में है। रविवार को भी उसने खाना लेने को मनाकर दिया। जेल प्रशासन ने उसे काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन वह गुमसुम बना है। वही,भाई आबान के अंतिम संस्कार में शामिल होकर वह सुबह चार बजे झांसी जेल पहुंचा है। मालूम हो कि माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे आबान की सड़क हादसे में मौत की खबर ने झांसी जेल में बंद उसके बड़े भाई अली अहमद को पूरी तरह तोड़ दिया है। बताते हैं कि पैरोल मिलने पर अली शनिवार की सुबह कड़ी सुरक्षा में भाई आबान केअंतिम संस्कार में शामिल हुआ था। वहां जाकर भी रोना शुरु कर दिया था मगर दूसरे बड़े भाई उमर के समझाने पर शांत रहा। देररात अली प्रयागराज से झांसी रवाना हुआ था। रविवार की तड़के चार बजे वह झांसी जेल पहुंचा है। बताते हैं कि वह बार-बार बस यही दोहराता रहा- अब भाई भी मुझे छोड़कर चला गया… हादसे के बाद से अली गहरा सदमा में है। तीसरे दिन भी खाना नहीं खाया है।

दस महीने में करीब पचास बार भाई से मिल ने आया था अबान

अली और अबान के बीच कुछ ज्यादा ही जुड़ाव था। अक्टूबर 2025 में अली को नैनी जेल से झांसी जेल शिफ्ट किया गया था। इसके बाद अबान लगातार अपने भाई से मिलने झांसी आता रहता था। जेल सूत्रों के मुताबिक करीब 10 महीने के दौरान अबान लगभग 50 बार अली से मुलाकात कर चुका था।

हर मुलाकात पर लाता था किताबें

जेल सूत्रों का कहना है कि अली अपने सबसे छोटे भाई आबान को जी-जान से चाहता था, आबान भी हर महीने 3-4 बार उससे मिलने झांसी जेल आता था। मुलाकात के दौरान दोनों भाई काफी देर तक एक-दूसरे से गले मिले रहते थे, अबान जब भी आता, अपने भाई के पढ़ने के लिए नॉवेल और किताबें साथ लाता था। दुर्घटनाग्रस्त कार के मलबे से भी पुलिस को दो किताबें- ‘द स्टेशनरी शॉप ऑफ तेहरान’ और ‘द इडियट’ बरामद हुई हैं, जिन्हें वह अली को देने जा रहा था।पुलिस ने रहस्यमय ढंग से गायब हुए अबान के मोबाइल फोन का बरामद कर लिया। यह मोबाइल फोन ग्राम खिल्ली में रहने वाले एक युवक के पास था।

Gaurav Kushwaha
ABOUT THE AUTHOR

Gaurav Kushwaha

वरिष्ठ संवाददाता, झाँसीgauravkushwaha@newstrack.com@gmail.com
Next Story