Jhansi News: तीन साल से फ़रार चल रहे केशभान सिंह पटेल ने अदालत में किया समर्पण

Jhansi News: झांसी में तीन साल से फरार चल रहे केशभान सिंह पटेल ने अदालत में समर्पण कर दिया। मामले को लेकर कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। पढ़ें पूरी खबर।

Gaurav Kushwaha
Published on: 15 Jun 2026 4:01 PM IST
Jhansi News
X

Jhansi News(Photo-Social Media)

Jhansi News: उत्तर पप्रदेश के झांसी जनपद में तीन साल से प्राण घातक हमला करने के आरोप में फरार चल रहे केशभान सिंह पटेल ने आज न्यायालय विशेष न्यायाधीश एफ टी सी कनिष्क कुमार की अदालत में समर्पण कर दिया है। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक चिरगांव थाना क्षेत्र के ग्राम मुंडई राजपूत ने सीजीएम कोर्ट में परिवाद दर्ज कराते हुए बताया था कि 2 मई 2022 को केशभान पटेल अंदर सैयर गेट अपने पुत्र ओर साथियों के साथ हाथों में लोहे की रॉड डंडा लेकर आए ओर उस पर जान से मारने की नीयत से हमलावर हो गए। इस हमले में उसके सर में गंभीर चोट आई। न्यायालय में धारा 307 सहित कई धाराओं में आरोपियों को तलब किया था।

इस मामले में केशभान सिंह पटेल सहित सभी आरोपी हाईकोर्ट पहुंचे थे, हाईकोर्ट से राहत नहीं मिलने के बाद वह सुप्रीम कोर्ट भी गए। जहां मेडिकल रिपोर्ट अन्य गंभीर चोट ओर ठोस गवाहों के आधार पर उन्हें राहत नहीं मिली। इधर लगातार न्यायालय द्वारा उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी थे। आज केशभान सिंह पटेल ने न्यायालय विशेष न्यायाधीश एफ टी सी कनिष्क कुमार की अदालत में समर्पण कर दिया है। अभी न्यायालय में उनकी जमानत कर सुनवाई होना है। आपको बता दे कि केशभान सिंह पटेल समाजवादी पार्टी के झांसी के कद्दावर नेता के खास माने जाते है। न्यायालय ने सुनवाई के बाद उन्हें जेल भेज दिया है।

Gaurav Kushwaha
ABOUT THE AUTHOR

Gaurav Kushwaha

Next Story