TRENDING TAGS :
Jhansi News: मंदिर में शिवपुराण का पाठ कर रही महिला भक्त पर हमला, मारपीट का वीडियो वायरल
Jhansi News: झांसी में मंदिर के अंदर शिवपुराण का पाठ कर रही महिला भक्त पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Jhansi News(Photo-Social Media)
Jhansi News: उत्तर प्रदेश के झांसी जनपद के थाना कोतवाली क्षेत्र स्थित प्राचीन झरनापति महादेव मंदिर में महिला भक्त पर हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में एक महिला मंदिर परिसर में पूजा अर्चना करने पहुंची महिलाओं के साथ कथित रूप से मारपीट और गाली-गलौज करती हुई दिखाई दे रही है।
मंदिर में मारपीट का शिकार महिलाओं का आरोप है कि वह शनिदेव की आराधना और झरनापति महादेव के दर्शन के लिए मंदिर में नियमित आते हैं। एक महिला कविता शर्मा ने बताया कि ,वह मंदिर में शिव पुराण का पाठ कर रही थी ईट से हमला कर दिया। उसकी पीठ पर भी प्रहार किए। आरोप है कि पुजारी की शह पर उसकी पत्नी ने हमला किया। पुजारी वीडियो बनाता रहा और पत्नी मारपीट करती रही। एक अन्य महिला ने भी मंदिर के पुजारी पर गंभीर आरोप लगाए।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि संबंधित महिला आए दिन मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं के साथ अभद्र व्यवहार करती है और विवाद की स्थिति पैदा करती है।
वहीं आरोप यह भी है कि, पुजारी प्राचीन मंदिर पर कब्ज़ा करना चाहता है, इसी के चलते मारपीट करवाता है। वहीं इस मामले की जानकारी स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


