TRENDING TAGS :
Jhansi में ऑनलाइन सट्टा गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार
Jhansi News: एक पर था 25 हजार का इनाम, अभियुक्तों ने पुलिस वाहन में जान से मारने की नियत से मारी टक्कर, अभियुक्तों के कब्जे से मोबाइल फोन, नगदी एवं कार बरामद
Jhansi Police News (Social Media) (1).jpg
Jhansi News: नवाबाद थाने की पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि अन्य सदस्य भागने में सफल हो गए। इनमें एक सदस्य पर 25 हजार का इनाम था। इन सदस्यों के पास से मोबाइल फोन, नगदी और कार बरामद की है। घटना के दौरान अभियुक्तों ने जान से मारने की नियत से पुलिस वाहन में टक्कर मारी थी। गिरफ्तार किए गए दोनों अभियुक्तों को अदालत में पेश किया। यहां से उन्हें जेल भेजा गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत नवाबाद थाने की पुलिस बजरंग पुलिस चौकी के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी, तभी सूचना मिली कि मुस्तरा जाने वाले रास्ते के एक कार आ रही है। कार में ऑनलाइन सट्टा खिलाने वालेयुवक बैठे हुए हैं। तभी पुलिस ने उक्त कार का पीछा किया तो अभियुक्तों की कार ने पुलिस वाहन में टक्कर मार दी, जिससे पुलिस विभाग के सदस्य बाल-बाल बच गए। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दो लोगों को पकड़ लिया। जबकि अन्य सदस्य भाग गए। पुलिस के मुताबिक सदर बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम भगवंतपुरा निवासी सत्येंद्र यादव और नवाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम मैरी निवासी शिवा यादव को गिरफ्तार कर लिया। इनमें सत्येंद्र यादव पर 25 हजार का इनाम घोषित था।
पुलिस के मुताबिक अभियुक्तगण के कब्जे से चार अदद मोबाइल फोन, 10,800/- रुपये नगद एवं एक अदद टाटा नेक्सोन कार संख्या (यूपी 93 सीएच 7352) को बरामद की है।
इनकी हो रही है तलाश
प्रेमनगर थाना क्षेत्र के नगरा निवासी धर्मेंन्द्र साहू, बनारस के अस्सी घाट के पास रहने वाले हर्ष साहू व दतिया के पदवापुरा के वार्ड नंबर 28 के पास रहने वाले निशान्त यादव उर्फ रोलेक्स, बबीना थाना क्षेत्र के ग्राम डुबकी बैदोरा निवासी अंकित यादव, नीलेश यादव, कुलदीप दिवाकर व अभिषेक यादव की तलाश की जा रही है।
इस टीम को मिली है सफलता
नवाबाद थाना प्रभारी निरीक्षक रवि श्रीवास्तव, बुविवि चौकी प्रभारी निखिल कुमार, उपनिरीक्षक अनुज कुमार, आरक्षी सौरभ कुमार, रवि सिंह व मोहम्मद आकिब शामिल रहा है।
ऑनलाइन साइबर ठगी के शिकार पीड़ित के एक लाख रुपये वापस कराए गए
सीपरी बाजार थाने की पुलिस ने ऑनलाइन साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को एक लाख रुपए वापस कराए गए। रुपए वापस मिलते ही पीड़ित ने सीपरी बाजार थाने की पुलिस की प्रशंसा की.
प्रभारी निरीक्षक थाना सीपरी बाजार जय प्रकाश चौबे एवं प्रभारी साइबर सेल उप निरीक्षक सचिन मिश्र के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा आवेदक पृथ्वी पाल सिंह के साथ हुई साइबर ठगी की शिकायत संख्या 33104260081184 पर त्वरित कार्यवाही करते हुए संबंधित बैंक एवं एजेंसियों से समन्वय स्थापित किया गया। प्रभावी कार्यवाही के फलस्वरूप साइबर फ्रॉड के माध्यम से ट्रांसफर हुई 1,00,000/- (एक लाख) रुपये की सम्पूर्ण धनराशि को होल्ड कराकर आवेदक के खाते में सफलतापूर्वक वापस कराया गया।


