TRENDING TAGS :
Jhansi News: झांसी में ऑपरेशन सतर्क: हरियाणा शराब संग दो गिरफ्तार
Jhansi News: रेलवे स्टेशन व प्रेमनगर क्षेत्र में आरपीएफ व जीआरपी की संयुक्त कार्रवाई, 38 बोतल हरियाणा मार्का अवैध शराब बरामद, दोनों आरोपियों को कोर्ट से जेल भेजा गया।
झांसी में ऑपरेशन सतर्क: हरियाणा शराब संग दो गिरफ्तार (Photo- Newstrack)
Jhansi News: झांसी। रेल सुरक्षा बल, आरपीएफ की क्राइम विंग, राजकीय रेलवे पुलिस ने स्थानीय रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। इसके पास से हरियाणा मार्का की 18 शराब की बोतल बरामद की है। इसकी कीमत हजारों रुपया बतायी जा रही है। गिरफ्तार किए गए तस्कर को अदालत में पेश किया। यहां से उसको जेल भेजा गया।
रेल सुरक्षा बल, आरपीएफ की क्राइम विंग और राजकीय रेलवे पुलिस की टीम स्थानीय रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश कर रही थी, तभी सूचना मिली कि वीजीएलजे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1/7 दिल्ली छोर से आगे की तरफ बने रेलवे 'ई' केबिन के पास एक व्यक्ति हरियाणा निर्मित शराब की बोतल लिए खड़ा है। वह शराब खरीदने वाले व्यक्ति का इंतजार कर रहा है। इस सूचना पर गई टीम ने घेराबंदी करते उसे दबोच लिया। उसे थाने लाया गया। यहां कड़ाई से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान शराब की तस्कर करने की बात स्वीकार की है।
रेलवे पुलिस के मुताबिक दतिया के थाना सिविल लाइन के रिछरा फाटक रमा महाराज का कबाड़ा के पास रहने वाले नरेंद्र कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया। इसके पास से दो बैग बरामद किए हैं। इनके अंदर 18 शराब की बोतल भरी हुई थी। इसकी कीमत हजारों रुपया है।
अभियुक्त ने बताया कि उसको हरियाणा NIGHT BLUE FOR SALE IN HARYANA ONLY, मार्का/लेबल तथा यू.टी. चंडीगढ़ मार्का की उक्त अवैध अंग्रेजी शराब को किसी व्यक्ति ने दिया था जिसको वह नहीं जानता है l उक्त शराब को उसके द्वारा झाँसी मे किसी व्यक्ति को देना था, जिसे भी वह नहीं जानता, रुपयों के लालच में आकर पकड़े गये व्यक्ति ने ऐसा किया।
इस टीम को मिली है सफलता
आरपीएफ की क्राइम विंग के सहायक उपनिरीक्षक नवीन कुमार, प्रधान आरक्षी उमेश कुमार, आरपीएफ वीजीएलजे पोस्ट के आरक्षी हेमंत कुमार, जीआरपी के उपनिरीक्षक अनूप कुमार व आरक्षी अनिल कुमार शामिल रहे है।
एक और शराब का तस्कर गिरफ्तार
आरपीएफ क्राइम विंग व प्रेमनगर थाने की पुलिस ने हरियाणा शराब की तस्करी करने के आरोप में एक युवक को पकड़ लिया। इसके पास से शराब की बीस बोतल बरामद की गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में प्रेमनगर थाना प्रभारी निरीक्षक तुलसीराम पांडेय, पुलिया नंबर नौ चौकी प्रभारी दीपक कुमार, आरक्षी शिवम कुमार, आरपीएफ क्राइम विंग के प्रधान आरक्षी उमेश कुमार, आरक्षी गुरमीत सिंह मय स्टॉफ के साथ पुलिया नंबर नौ क्षेत्र से निकली रेलवे लाइन किनारे संदिग्ध लोगों की तलाश कर रही थी, तभी उनकी नजर पुलिया नंबर नौ के इलाहाबादी मोहल्ला के पास स्थित रेलवे लाइन के किनारे खड़े एक व्यक्ति पर गई। वहां जाकर टीम ने मय बैग समेत पकड़ लिया। थाना लाकर बैग को खोला गया तो उसके अंदर शराब की बोतल भरी हुई थी।
पुलिस के मुताबिक दतिया के थाना सिविल लाइन्स के आनंद टॉकीज के पीछे पारासर वाली गली में रहने वाले मजर खान को गिरफ्तार कर लिया। इसके पास सेपिट्ठू बैग तथा 01 अदद कपड़े के थैले में से 20 अवैध अंग्रेजी शराब की बोतलें बरामद की है। इसकी कीमत बीस हजार रुपया है। अभियुक्त ने बताया कि वह उक्त हरियाणा मार्का की अवैध अंग्रेजी शराब को हरियाणा से लेकर आया था, जिसको झाँसी में किसी व्यक्ति को देना था, जिसे वह नहीं जानता, यहाँ पर उसका इंतजार कर रहा था, कि पकड़ा गया । उसे अदालत में पेश किया। यहां से उसे जेल भेजा गया।


