TRENDING TAGS :
Jhansi News: पुलिस मुठभेड़ के बाद दो आरोपी गिरफ्तार, लूटा मोबाइल बरामद
Jhansi News: झांसी में चेकिंग के दौरान पुलिस पर फायरिंग के बाद कार्रवाई, दो आरोपी पकड़े गए, घायल आरोपी का इलाज कराया गया, मोबाइल और नकदी समेत सामान बरामद।
पुलिस मुठभेड़ के बाद दो आरोपी गिरफ्तार, लूटा मोबाइल बरामद (Photo- Newstrack)
Jhansi News: रोजगार न मिलने के कारण बेरोजगारी ने उन्हें क्रिमिनल बना दिया है। अब वह जेल में रहकर वारदात करने का प्लान बनाएंगे। जैसे ही जेल से बाहर आए तो फिर से अपराध की दुनिया में कूद जाएंगे। इस तरह की बातें पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए दो लुटेरे क्रिमिनलों में हो रही थी। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को जेल भेजा गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में नवाबाद थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ दो लुटेरों की तलाश कर रही थी। बीती रात नवाबाद पुलिस की टीम ने रेलवे ग्राउंड के पीछे पुलिया नं० नौ की ओर जाने वाले रास्ते पर क्रॉसिंग के पास कूड़ा घर के समीप चेकिंग शुरु कर दी। तभी दो स्कूटी सवार युवक निकले तो उन्हें रोकने का प्रयास किया मगर स्कूटी सवार दोनों युवकों ने पुलिस पर फायर किया। बाद में पुलिस ने घेराबंदी कर एक युवक के पैर में गोली मार दी जबकि दूसरे को दबोच लिया।
पुलिस के मुताबिक कोतवाली थाना क्षेत्र के अलीगोल खिड़की मोहल्ले में रहने वाले मोहम्मद सुलतान और प्रेमनगर थाना क्षेत्र के पुलिया नंबर नौ निवासी अन्नू उर्फ शमीम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मुठभेड़ के दौरान अभियुक्त मोहम्मद सुलतान के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन, एक हजार कैश, दो तमंचा 315 बोर, एक जिन्दा कारतूस, दो खोखा करातूस व घटना में प्रयुक्त स्कूटी नं. (यूपी93 बीएच-9451) बरामद की गयी है।
मालूम हो कि महाराजगंज के थाना निचलौल के मेघौली खुर्द में रहने वाले हेमंत कुमार ने नवाबाद थाने में तहरीर देते हुए बताया था कि वह रेलवे स्टेशन आगे खड़ा था, तभी स्टेशन के आगे पानी की टंकी के पास स्कूटी सवार तीन युवक आए और उसके व उसके साथी के साथ मारपीट की। तीन हजार कैश व मोबाइल फोन छीन लिया। पैसा लूटकर भाग रहे एक युवक को जनता ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस के मुताबिक पुलिया नंबर नौ निवासी अफसर को हिरासत में ले लिया। इससे पूछताछ की तो इसने अपने दो साथियों के नाम बताए थे।


