Jhansi News: पोलियो अभियान शुरू, 2.97 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी खुराक

Jhansi News: सीडीओ रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड ने जिला महिला चिकित्सालय में अभियान शुरू किया। जिले में 1173 बूथ और 35 ट्रांजिट बूथ पर बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाई जा रही है भी।

Gaurav kushwaha
Published on: 22 Nov 2026 7:56 PM IST (Updated on: 22 Nov 2026 7:57 PM IST)
Polio campaign launched, 2.97 million children to be dosed
X

पोलियो अभियान शुरू, 2.97 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी खुराक (Photo- Newstrack)

Jhansi News: मुख्य विकास अधिकारी रामेश्वर सुधार सब्बनवाड व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शिविर पुरी ने जिला महिला चिकित्सालय में 0 से 05 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया है।

सीडीओ रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड ने अभिभावकों से कहा कि अपने बच्चों को पोलियो की दवा अवश्य पिलाएं। इसके अतिरिक्त उन्होंने उपस्थित अभिभावकों से अपने मोहल्ले और जान पहचान वालों को भी प्रेरित करने का सुझाव दिया ताकि बच्चों को इस बीमारी से बचाया जा सके।

अभियान के प्रारंभ में सीडीओ ने नवजात बच्चों को पोलियो की दवा पिलाते हुए जिला महिला चिकित्सालय में आए अभिभावकों से संवाद कर अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी प्राप्त की तथा सेवाओं की गुणवत्ता एवं जनसंतुष्टि के संबंध में फीडबैक भी लिया। मुख्य विकास अधिकारी रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड ने नवजात शिशुओं को पोलियो की खुराक पिलाते हुए समस्त बूथों पर तैनात कार्मिकों को निर्देशित किया कि प्रत्येक दशा में बूथ अपने निर्धारित समय तक संचालित हो। उन्होंने सुझाव दिया कि आसपास भ्रमण करते हुए अभिभावकों से अपील करें कि बच्चों को पोलियो की दवा अवश्य पिलाएं।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ0 रविशंकर ने बताया कि जनपद में 1173 पोलियो बूथ व 35 ट्रांजिट बूथ के माध्यम से जनपद के 297845 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जा रही है। आज बूथ दिवस है, जिसमें 0 से 05 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो बूथ पर बुलाकर पोलियो की दवा पिलाई जाती है। आज जो बच्चे दवा पीने से छूट जाएंगे, उन्हें सोमवार से लेकर शुक्रवार तक घर-घर जाकर 816 टीमों के द्वारा पोलियो की दवा पिलाई जाएगी।

इस अवसर पर सीएमएस डॉ0 राजनारायण, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ0 रविशंकर, डब्ल्यूएचओ से डॉ0 जूही सूलिया, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डॉ0 विजयश्री शुक्ला, अपर शोध अधिकारी लाखन सिंह, यूएनडीपी से चंद्रभूषण सिंह, शिवेंद्र सिंह, जेएसआई से डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर अनिरुद्ध सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।

Gaurav kushwaha
ABOUT THE AUTHOR

Gaurav kushwaha

Jhansi - Reportergauravkushwaha.newstrackpr@gmail.com
Next Story