Jhansi News: राजनीति में विपक्षी नेता पर अभद्र टिप्पणी से बवाल, जनप्रतिनिधि फिर विवादों में घिरे

Jhansi News: झांसी में विपक्ष के बड़े नेता पर जनप्रतिनिधि की अभद्र टिप्पणी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। इससे पहले यादव समाज पर कटाक्ष करने को लेकर भी जनप्रतिनिधि चर्चा में आए थे।

Gaurav Kushwaha
Published on: 19 Oct 2026 5:22 PM IST
Jhansi News
X

Jhansi News(Photo-Social Media)

Jhansi News: पिछले दिनों एक कार्यक्रम में भरे मंच से बड़ागांव ब्लॉक प्रमुख के प्रतिनिधि और सत्ताधारीदल के खासमखास कहे जाने वाले एक नेताजी ने समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और पूर्व सांसद एवं कृभको अध्यक्ष चंद्रपाल सिह यादव के खिलाफ जमकर अपशब्द कहे। इससे बौखलाए पूर्व सांसद के समर्थकों और विपक्षी पार्टी के कुछ नेता भी दबी जवान से इसे संवैधानिक बताते हुए मर्यादा में रहकर नेताजी करने की बात कह रहे हैं।

सोशल मीडिया पर समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद के समर्थक उक्त ब्लॉक प्रतिनिधि के खिलाफ जमकर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं। अभी नेताजी के कद को बड़ा बताते हुए उक्त ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि को अपने हद से बाहर न जाने की बात कही जा रही थी, परन्तु पिछले रोज सपा समर्थक अधिवक्ता ने अपने नेता व पूर्व सपा सांसद को अप शब्द कहने वाले नेता को घर से उठाकर ले जाने और काटकर फेंक देने की धमकी दी है । इससे माहौल और गर्मा गया है।

वहीं,इस मामले में पूर्व सांसद कृभको के अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने एक वीडियो में कहा है कि राजनीति में मर्यादा नहीं भूलनी चाहिए। उन्होंने सत्ताधारी दल के झांसी जनपद के एक विधायक पर बिना नाम लिए कटाक्ष करते हुए कहा कि वे यादव है और अपने को यादव कहकर बताने से डरकर अपने को जादौन कहने लगे है जबकि वे और क्षेत्र की जनता सब जानती है। वे यादव है और उनके परिजन एवं पूर्वज भी यादव थे। उन्होंने कहा कि मैं यादव हूं और राजनीति लाभ के लिए किसी को झूठ मत बोलना चाहिए।

गौरतलबहैकिझांसीजनपदकेविधानसभा 222 बबीना से सत्ताधारी पार्टी के वर्तमान विधायक के प्रतिद्दंदी के रुप में सपा के पूर्व सांसद एवं कृभको अध्यक्ष के पुत्र यशपाल सिंह यादव सपा के चुनाव चिन्ह पर मैदान में उतरे थे। और वे 73814 वोट पाकर दूसरे स्थान पर रहे थे,जबकि भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी राजीव सिंह पारीछा 1,18343 वोट पाकर विजयी हुए थे और उन्होंने 44529 वोटो के अंतर सपा के पूर्व सासंद के पुत्र और सपा प्रत्याशी को हराया था। इस वाद-विवाद की जड़आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी के संभावित प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच चल रही है ।पार्टी बंदी और बयान बाजी के रुप में देखा जा रहा है।

Gaurav Kushwaha
ABOUT THE AUTHOR

Gaurav Kushwaha

वरिष्ठ संवाददाता, झाँसीgauravkushwaha@newstrack.com@gmail.com
Next Story