TRENDING TAGS :
Jhansi News: रेलवे कर्मचारियों की मांगें पूरी न हुईं तो आंदोलन करेगा एनसीआरईएस संघ
Jhansi News: संघ ने आठवां वेतन आयोग 1 जनवरी 2026 से लागू करने और न्यूनतम वेतन 69 हजार करने की मांग उठाई, एनपीएस और यूपीएस खत्म कर ओपीएस लागू करने की भी मांग की।
रेलवे कर्मचारियों की मांगें पूरी न हुईं तो आंदोलन करेगा एनसीआरईएस संघ (Photo- Newstrack)
Jhansi News: नार्थ सेन्ट्रल रेलवे इम्पलाईज संघ (एनसीआरईएस ) के महामंत्री आर. पी. सिंह ने कहा कि एनपीएस/यूपीएस रद्द कर ओपीएस लागू करने, रेलवे कर्मचारियों के न्यूनतम वेतन 69 हजार करने व आठवां वेतन आयोग 1 जनवरी 2026 से लागू करने की मांग की गई है। इसके बावजूद अगर उनकी मांगें पूरी नहीं की गई तो तो संघ आंदोलन करने को बाध्य होगा। यह बात उन्होंने एनसीआरईएस की वर्किंग कमेटी बैठक व डिवीजनल काउन्सिल बैठक में कही है।
उन्होंने कहा कि रेलवे बोर्ड स्तर पर NFIR के साथ सहमति बन जाने के बाद भी रात्रि भत्ते के 43600/- की सीलिंग नही हटाने, GP.4600 से GP.4800 में प्रमोशन पाये कर्मचारियों को रात्रि भत्ते का एरियर न देने, कोरोना काल में 18 माह का (जनवरी 20 से जून 2021) फ्रीज डी.ए. के एरियर का भुगतान न करने से कर्मचारियों में बहुत असंतोष है इसलिये एनसीआरईएस ने सर्वसम्मति से बैठक में निर्णय लिया है कि प्रमुख मांगों पर प्रयागराज, झांसी, आगरा व हेडक्वाटर में रैली, मीटिंग व प्रदर्शन करेगें।
उन्होंने बताया कि एनएफआईआर-एनसीआरईएस ने 27 अप्रैल 2026 को रेल कर्मचारियों के प्रस्ताविक पे स्केल व उनकी समस्यायों का ज्ञापन आठवें वेतन आयोग को सौंप कर 69000/- रू0 न्यूनतम वेतन, 3.83 के फिटमेन्ट फैक्टर के साथ वार्षिक इन्क्रीमेन्ट 3 प्रतिशत से 6 प्रतिशत करने, पूरे सेवा काल में पांच प्रमोशन देने व प्रमोशन पर दो इन्क्रीमेन्ट का लाभ देने व अन्य महत्वपूर्ण मांग की गई थी। इस बारे में एनएफआईआर - एनसीआरईएस ने 30 अक्तूबर 2026 को वेतन आयोग से मिलकर उपरोक्त सभी मांगो पर विस्तार से चर्चा कर मांग की कि वेतन आयोग जल्द से जल्द एनएफआईआर के ज्ञापन को स्वीकार कर रिपोर्ट सरकार को सौप दे। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय अध्यक्ष वी जी गौतम ने की।
यह रही मांगे
ऐपेक्स ग्रुप ‘C’ पोस्ट को गैजेटेड कैडर प्रदान करने, टेक्नीशियन कैडर की सीधी भर्ती GP-1900 की जगह GP-2800 से करने, ट्रैकमेन्टेनर कैटेगिरी का प्रमोशनल चैनल GP-4200 तक करने, बोनस वास्तविक वेतन पर देने, रात्रि भत्ता एवं राष्ट्रीय अवकाश भत्ता सभी नान गजटेड स्टाफ को वास्तविक वेतन पर देने, मेडिकल सुविधा एवं पास सुविधा माता पिता/सास ससुर को भी देने, वर्कशाप कर्मचारियों के इंसेटिव बोनस में कटौती न करने, टिकट चेकिग स्टाफ को रनिंग स्टाफ माना जाय और रनिंग स्टाफ की सुविधायें मुहैया कराने, लोको पायलट व ट्रेऩ मैनेजर को लेवल 6 लेवल 7 (GP-4600) तक का प्रमोशन देने आदि की मांग की गई।
बैठक में यह लोग रहे मौजूद
बैठक में केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मान सिंह, केंद्रीय उपाध्यक्ष रामकुमार सिंह, पी के सोनी, अरुण शर्मा, सहायक महासचिव इंद्रविजय सिंह, संयुक्त महासचिव चंदन सिंह, आलोक सहगल, केंद्रीय कोषाध्यक्ष दीपक गोयल, मंडल सचिव गौरव श्रीवास्तव, अशोक कुमार त्रिपाठी, इमरान बेग, श्रीमती प्रिसी सिंह तोमर, संजीव नायक, नरेन्द्र त्रिपाठी, राघवेन्द्र तिवारी, मधुर पाण्डेय, के एस शुक्ला, निखिल पांडे, अनुप अग्रवाल, अंशुमण चव्हाण, अमर सिंह, संजय सोनकर, चेतन शर्मा, कुलदीप राजपूत, देवेंद्र राजपाल एवं महिला पदाधिकारी आदि उपस्थित रहे । सभा का संचालन संजीव नायक एवं अंत में आभार शाहनवाज अहमद ने किया।


