TRENDING TAGS :
Jhansi News: रेलयात्री को सिगरेट पीना पड़ा मुश्किल, दो हजार ठोका पड़ा जुर्माना
Jhansi News: झांसी और दतिया रेलवे स्टेशनों पर चल रहे अभियान में बिना टिकट यात्रियों, अवैध वेंडरों, ऑटो चालकों और धूम्रपान करने वालों पर कार्रवाई कर 1.35 लाख से अधिक जुर्माना वसूला गया।
रेलयात्री को सिगरेट पीना पड़ा मुश्किल, दो हजार ठोका पड़ा जुर्माना (Photo- Newstrack)
Jhansi News: झांसी रेलवे ने अचानक नए नियम लागू कर दिए हैं, जिनमें भारी जुर्माने का प्रावधान किया गया है। बीते रोज स्थानीय रेलवे स्टेशन पर सिगरेट पीते पकड़े गए एक रेलयात्री से दो हजार रुपया का जुर्माना वसूला गया है। यही नहीं, दस दिन से चल रहे अभियान के तहत बिना टिकट चलने वाले रेलयात्रियों, नौ पार्किग में खड़े होने वाले ऑटो चालक व अवैध वेंडरों से करीब एक लाख 35 हजार से अधिक का जुर्माना वसूला गया है। इस अभियान से दतिया और वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन पर हड़कंप मचा हुआ है।
धू्म्रपान करते पकड़े गए तो दो हजार रुपये अर्थदंड
भले ही ट्रेन में सफर करना आसान है, लेकिन अब रेलवे के नियमों का उल्लंघन करना भारी पड़ेगा। रेलवे के नियम बदल गए हैं। अब नियम तोड़ने पर भारी जुर्माना लगेगा। धू्म्रपान करते पकड़े गए तो दस गुना यानि दो हजार रुपये अर्थदंड वसूला जाएगा। नए दंड प्रावधानों में बिना टिकट पकड़े जाने पर 250 रुपये के स्थान पर अब दो गुना पांच सौ रुपया जुर्माना देना होगा। अभी तक धूम्रपान करते पकड़े जाने पर यात्रियों से 200 रुपये जुर्माना लिया जाता था, लेकिन अब अर्थदंड की राशि बढ़ाकर दस गुना यानि दो हजार रुपये कर दी गई है।
रेलवे का दावा है कि ट्रेन में यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित और व्यवस्थित यात्रा उपलब्ध कराने के लिए संशोधित दंड प्रावधान लागू किए गए हैं। बिना टिकट एवं अनियमित यात्राओं सहित विभिन्न रेलवे अपराधों पर संशोधित दंड प्रावधान लागू हो गया है। रेलवे ने बिना टिकट यात्रा करने सहित विभिन्न अनियमितताओं में पकड़े जाने पर जुर्माना धनराशि में भारी वृद्धि की गई है।
रेल सुरक्षा बल के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त जितेंद्र कुमार शर्मा के निर्देशन में वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पोस्ट प्रभारी निरीक्षक योगेश राणा के निर्देशन में दतिया और वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पर अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के दस दिन बीत चुके हैं। अभियान के तहत रेलवे स्टेशन परिसर में अवैध पार्किंग, बिना टिकट, अवैध वैंडरों व सिगरेट पीने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
बिना टिकट यात्रा करते 19 लोग पकड़े गए
इनके लिए टीमें गठित की गई है। रेल सुरक्षा बल के मुताबिक बिना टिकट यात्रा करते 19 लोग, 45 ऑटो वाहनों का चालान, सिगरेट पीते एक रेलयात्री और अवैध वेंडिंग करते 50 लोग पकड़े गए हैं। इनसे करीब एक लाख 35 हजार से अधिक का जुर्माना वसूला गया है। आरपीएफ के मुताबिक यह अभियान जारी रहेगा।


