TRENDING TAGS :
Jhansi: रील बनाने और मोबाइल की लत से बिगड़ रहे वैवाहिक रिश्ते, मायके जा रहीं महिलाएं
Jhansi News: रील और मोबाइल देखने में व्यस्त रहने से घर के काम प्रभावित, पति-पत्नी के बीच बढ़ रहे विवाद, महिलाएं मायके पहुंचीं तो मामले परिवार परामर्श केंद्र तक आए।
रील बनाने और मोबाइल की लत से बिगड़ रहे वैवाहिक रिश्ते, मायके जा रहीं महिलाएं (Photo- Newstrack)
Jhansi News: सुबह की चाय ठंडी हो रही है, रसोई में सब्जी जल रही है, बच्चा स्कूल के लिए रो रहा है और पत्नी... मोबाइल से रील बनाने या देखने में व्यस्त है। इस तरह की स्थिति अब बहुंत से घरों में देखने को मिल रही है। पति ने टोका तो विवाद शुरु हो जाता है। रील के लिए घर का काम छूट रहा है और घर के काम के साथ ही रिश्तों में दरार भी पड़ रही है। लाइक व्यूज के चक्कर में बच्चों की तरफ भी ठीक से ध्यान नहीं दिया जा रहा है। परिवार परामर्श केंद्र पर मोबाइल देखने, रीलबाजी के चक्कर में रिश्तों में पड़ने वाली दरार से संबंधित मामले पहुंच रहे हैं।
केस एक
रेलवे कालोनी निवासी दंपति की शादी चार साल पहले हुई थी। महिला नौ माह से अपने मायके में रह रही थी। मामला पुलिस तक पहुंचा तो दोनों को परिवार परामर्श केंद्र बुलाया गया। युवक ने बताया कि पत्नी रील बनाती है और घर के कामों में ध्यान नहीं देती हैं और न ही उसकी बातों परर ध्यान देती है। जिस वजह से दोनों को नौ माह से अलग रह रहे थे। रिश्ता भी टूटने की कगार पर पहुंच गया था। काउंसलिंग के बाद महिला ने अपनी गलती को स्वीकार किया।
केस दो
कोतवाली थाना क्षेत्र के सूजे खां खिड़की मोहल्ले में रहने वाली दंपति की शादी दो साल पहले हुई थी। महिला मोबाइल पर रील अधिक देखती थी। अपनी मां से मोबाइल पर घंटों बात करती थी। जिस वजह से दंपति के बीच विवाद होने लगा। पति ने अंकुश लगाने का प्रयास किया तो पत्नी घर छोड़कर मायके चली गई। रिश्तेदारों ने समझाने का प्रयास किया लेकिन निष्कर्ष नहीं निकला तो मामला पुलिस तक पहुंचा।
शुरुआत शौक से होती है
काउंसलर बताते हैं कि शुरुआत शौक से होती है। एक दो रील पर अच्छे व्यूज आते ही लग लग जाती है। पति, सास, ससुर ने अंकुश लगाने का प्रयास किया तो महिलाएं घर छोड़कर मायके चली जाती हैं।
परिवार परामर्श केंद्र.... केस रिपोर्ट
महिला थाना प्रभारी नीतू सिंह ने बताया कि परिवार परामर्श केंद्र में 18 फाइलें थे। इनमें पांच मामलों का निस्तारण कर दिया गया। इनमें तीन मामलों में समझौता किया गया। दो मामले अदालत में चले गए। आठ मामलों में अग्रिम तिथि दी गई है। उनका कहना है कि कई मामले सिर्फ मोबाइल पर अधिक समय देने वाले आ रहे हैं। महिलाओं को समझाने का प्रयास किया जाता है।
यह लोग मौजूद रहे
परिवार परामर्श केंद्र में महिला थाना प्रभारी नीतू सिंह, उपनिरीक्षक चंद्रभान अवस्थी, महिला उपनिरीक्षक शिवानी तंवर, मुख्य आरक्षी महिला निशा तोमर, अल्का राजपूत, शालिनी साहू, काउंसलर नीलम गुप्ता, डॉ संध्या चौहान, अशोक अग्रवाल आदि लोग मौजूद रहे।


