Jhansi News: रेलवे यार्ड से डीजल निकालने के मामले में एक गिरफ्तार, तीन फरार

Jhansi News: गढ़मऊ रेलवे स्टेशन यार्ड में आरपीएफ की कार्रवाई के दौरान एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया। मौके से डीजल, ड्रम और पाइप बरामद किए गए, अन्य की तलाश जारी है।

Gaurav kushwaha
Published on: 6 July 2026 9:46 PM IST
One arrested, three escaped in case of diesel extraction from railway yard
X

 रेलवे यार्ड से डीजल निकालने के मामले में एक गिरफ्तार, तीन फरार (Photo- Newstrack)

Jhansi News: झांसी। रेल सुरक्षा बल ने गढ़मऊ रेलवे स्टेशन यार्ड में खड़े टैंकर से डीजल निकालते समय एक युवक को मय ड्रमों समेत पकड़ लिया जबकि सरगना समेत तीन लोग भाग गए। मौके से डीजल से भरे सात ड्रम, आठ खाली ड्रम तेल निकालने वाली पाइप भी बरामद किया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपी को अदालत में पेश किया। यहां से उसे जेल भेजा गया।

रेल सुरक्षा बल के महानिरीक्षक पी के गुप्ता, रेल सुरक्षा बल के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त जितेंद्र कुमार शर्मा के निर्देशन में वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशन पोस्ट प्रभारी निरीक्षक योगेश राणा, उपनिरीक्षक अंकित कुमार, सहायक उपनिरीक्षक विश्राम, आरक्षी रवि यादव व रवि त्रिपाठी मय स्टॉफ के गढ़मऊ रेलवे सेक्शन में संदिग्ध लोगों की तलाश कर रहे थे, तभी सूचना मिली कि गढ़मऊ रेलवे स्टेशन यार्ड के लूप लाइन संख्या-05 पर खड़ी तेल टंकी लोड से कुछ व्यक्ति ऑयल की चोरी कर रहे हैं। इस सूचना पर आरपीएफ टीम मौके पर पहुंची।

आरपीएफ की पूछ-ताछ में आरोपियों ने कबूला जुर्म

टीम ने मौके पर ही एक युवक को दबोच लिया जबकि बुलेरो में सवार मुख्य आरोपी अपने तीन साथियों के साथ फरार हो गया। पकड़े गए युवक को मय माल समेत आरपीएफ थाना लाया गया। यहां उससे कड़ाई से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान टैंकरों से डीजल तेल चोरी करने की बात स्वीकार की है।

आरपीएफ के मुताबिक सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के लहर एन्क्लेव कालोनी निवासी शैलेन्द्र उर्फ झांसिया को गिरफ्तार कर लिया। मौके से लगभग 350 लीटर एचएसडी ऑयल (07 भरी जरीकैन), 08 खाली जरीकैन, एक हरे रंग का प्लास्टिक पाइप (लगभग 1.5 इंच व्यास), तलाशी में 350/- नगद तथा एक मोटरोला कीपैड मोबाइल बरामद किए गए। बरामद रेलवे संपत्ति की अनुमानित कीमत 31,500/- है।

अभियुक्त ने बताया है कि धीरज उर्फ धीरू, नीरज, अभिषेक तथा धर्मेन्द्र (पिकअप चालक) के साथ कुछ दिनों से डीजल चोरी कर रहे थे। इस तेल को दूसरे जगह बेचने जाते थे।

इस घटना का मास्टर माइंड धीरज उर्फ धीरु है। यह आरोपी पहले भी गिरफ्तार हो चुका है। इसके बावजूद वह डीजल तेल चोरी करने की घटना को अंजाम दे रहा है। वहीं, आरपीएफ का कहना है कि वांछित किए गए अभियुक्तों को जल्द से जल्द गिरफ्तार जेल भेजा जाएगा। इसके लिए टीमें गठित की गई है। स्थानीय पुलिस की भी मदद ली जा रही है।

Gaurav kushwaha
ABOUT THE AUTHOR

Gaurav kushwaha

Jhansi - Reportergauravkushwaha.newstrackpr@gmail.com
Next Story