TRENDING TAGS :
Jhansi News: डीएम आईजीआरएस की अनिस्तारित शिकायतें लेकर पहुंचे गरौठा, शिकायतों का हुआ निस्तारण
Jhansi News: गरौठा तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान डीएम गौरांग राठी ने आईजीआरएस और जन शिकायतों की समीक्षा की तथा गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।
डीएम आईजीआरएस की अनिस्तारित शिकायतें लेकर पहुंचे गरौठा, शिकायतों का हुआ निस्तारण (Photo- Newstrack)
Jhansi News: झांसी। तहसील गरौठा सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस पर जिलाधिकारी गौरांग राठी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने संयुक्त रूप से प्रतिभाग किया और शिकायतों को सुन समय से गुणवत्तापरक निस्तारण करने के निर्देश दिए।
तहसील गरौठा में संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी गौरांग राठी ने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस की गंभीरता का बोध होना जरूरी है, उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में सम्पूर्ण समाधान दिवस एवं आईजीआरएस शामिल है। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही अथवा शिकायतों के निस्तारण शिथिलता होने पर शीर्षतम स्तर पर अधिकारियों की जिम्मेदारी तय होगी और कार्यवाही की जाएगी।
जिलाधिकारी गौरांग राठी ने तहसील टहरौली में सम्पूर्ण समाधान दिवस पर भूमि संबंधी अधिक शिकायतें प्राप्त होने पर कहा कि अधिक शिकायतें प्राप्त होने का सीधा अर्थ यही है कि शिकायतों का निस्तारण गुणवत्ता के साथ नहीं किया जा रहा, उन्होंने निर्देश दिए की शिकायतों का निस्तारण सही और समय से किया जाना सुनिश्चित किया जाए।
दबंगों ने कब्जा कर निर्माण कर लिया
सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील गरौठा में चन्द्र शेखर निवासी लखावती ने शिकायती पत्र देते हुए बताया कि मौजा लखावती तहसील गरौठा की आराजी संख्या 752/2.0635 खलिहान है एवं 752/30.073 है जहाँ खाद के गड्ढे राजस्व अभिलेखों में दर्ज हैं, जिस पर अनाधिकृत रूप से दबंग व्यक्तियों द्वारा कब्जा कर निर्माण कर लिया है। जिस संबंध में कई उच्चाधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिए जा चुके हैं।
मौके पर राजस्व अधिकारियों द्वारा जांच की गई, जिसकी जांच रिपोर्ट के आधार पर मौके पर शिकायत को सही पाया गया एवं अग्रिम कार्रवाई करते हुए जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारी को भेजी गई परंतु आज तक किसी भी प्रकार की कोई भी कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है और न ही कब्जेधारियों को हटाया गया है।
जिससे पर उक्त खलीहान व खाद के गड्ढे वाली भूमि पर कब्जा बदस्तूर बना हुआ है, इस बीच और भी निर्माण छोटे चल रहे हैं। अतः प्रार्थना है कि प्रार्थना पत्र पर संज्ञान लेते हुए कानूनी व उचित कार्रवाई कर अवैध कब्जा हटाए जाने की कृपा की जाए।
जिलाधिकारी ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उप जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि संबंधित क्षेत्रीय लेखपाल की आख्या का अवलोकन किया और उपजिलाधिकारी गरौठा को संबंधित लेखपाल का वेतन अवरुद्ध करते हुए विभागीय कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए।
सम्पूर्ण समाधान दिवस से पूर्व गरौठा प्रांगण में स्वास्थ्य विभाग की स्टाल का निरीक्षण किया और दवाओं की उपलब्धता की जानकारी ली। इस मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने अपना ब्लड प्रेशर भी चेक कराया।
इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 शिशिर पुरी, एसडीएम गरौठा सुशील कुमार, उप प्रभागीय वनाधिकारी संतोष कुमार, डीपीओ दिनेश राजपूत, क्षेत्राधिकारी पुलिस, तहसीलदार सहित समस्त विभागों के जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।


