Jhansi News: सट्टा किंग गैंग का सदस्य गिरफ्तार, 40 हजार कैश बरामद

Jhansi News: प्रेमनगर पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा खिलाते आरोपी को दबोचा, 40 हजार नकद, 9 मोबाइल, 13 एटीएम कार्ड और 37 लाख के लेन-देन का रिकॉर्ड मिला।

Gaurav kushwaha
Published on: 21 Jun 2026 9:14 PM IST
Satta King gang member arrested, 40,000 cash recovered
X

सट्टा किंग गैंग का सदस्य गिरफ्तार, 40 हजार कैश बरामद (Photo- Newstrack)

Jhansi News: झांसी। झांसी महानगर में सट्टे की नई गैंग तैयार हो गई है। इस गैंग का मास्टर माइंड दूसरे राजनैतिक दल का सदस्य है क्योंकि इस सदस्य को सत्तादल से जुड़े नेता का हाथ है। वहीं, प्रेमनगर थाने की पुलिस ने सट्टा किंग गैंग के एक सदस्य को ऑनलाइन सट्टा खिलाते समय गिरफ्तार कर लिया। इसके पास से चालीस हजार कैश आदि सामग्री बरामद की गई है। साथ ही हिसाब-किताब की कॉपियों में 37 लाख के लेन-देन का विवरण भी मिला है। इसकी पुलिस गोपनीय स्तर से जांच कर रही है।

हालांकि अभी तक सट्टा किंग पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में प्रेमनगर थाने की पुलिस सट्टा का कारोबार करने वाले लोगों की धरपकड़ कर रही थी। तभी सूचना मिली कि प्रेमनगर थाना क्षेत्र के महाराज सिंह नगर में सट्टा किंग प्रेमनारायण खटीक गैंग का एक सदस्य ऑनलाइन सट्टा खिला रहा है। इस सूचना पर गई पुलिस ने घेराबंदी कर सदस्य को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान सदस्य ने सट्टे के बारे में कई तथ्य उजागर किए हैं। इससे पुलिस के हाथ पांव खड़े हो गए हैं।

पुलिस के मुताबिक ग्वालियर के नगरे की पहाड़िया वीरपुर रोड़ सिंकदर कम्पू लश्कर गिर्द व हाल निवासी महाराज सिंह नगर में रहने वाले हृदेश कुमार कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया। जबकि हृदेश कुमार का बेटा देवेन्द्र कुशवाहा भागने में सफल हो गया।

अभियुक्त ने बताया कि उसकी गैंग का मुख्य सरगना प्रेमनारायण उर्फ प्रेम खटीक निवासी सीपी मिशन कंपाउंड है। वह काफी दिनों से सट्टा का कारोबार करता है। कभी झांसी तो कभी मध्य प्रदेश में ऑनलाइन सट्टा खिलवाता है। उसकी गैंग में कई सदस्य शामिल है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। यहां से उसे जेल भेजा गया।

ऑनलाइन सट्टा खिलाते हैं बाप-बेटा

वाहरी पुलिस, ऑनलाइन सट्टा खिलाने के आरोप में बिजौली पुलिस ने बाप-बेटा को अभियुक्त बनाया है। हालांकि बाप को गिरफ्तार कर लिया जबकि बेटा को फरार दिखाया गया है। बाप को पुलिस ने कब पकड़ा था, यह पुलिस की सब कुछ मालूम है।

सीडीआर कहां गई

पुलिस ने सट्टा किंग के सदस्य के घर पर छापा मारा था। छापे के दौरान पुलिस की टीम ने कमरे के बाहर लगे कैमरों की तोड़फोड़ की थी। पुलिस घर से सीडीआर उठाकर ले गई है। हालांकि पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर रही है। सूत्रों का कहना है कि हालांकि पुलिस जेवरात उठाकर ले गई थी, उन जेवरातों को वापस कर दिया।

यह सामग्री बरामद

अभियुक्त के कब्जे से एक सैमसंग टैबलेट, नौ मोबाइल फोन, तेरह एटीएम कार्ड, तीन सिम कार्ड, 40,000 कैश, 56,095 ऑनलाइन बैंक खातों में फ्रीज सीज, तीन हिसाब-किताब की कॉपियां (लगभग 37 लाख के लेन-देन का विवरण), वाहन संख्या (यूपी93एयू -7507) व (यूपी93एएस-1860) बरामद की गई। इन दोनों वाहनों को सीज कर दिया।

अब इनकी हो रही है तलाश

सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के मिशन कंपाउंड में रहने वाले प्रेमनारायम उर्फ प्रेम खटीक, नवाबाद थाना क्षेत्र के बस स्टैंड के पास रहने वाला पप्पू भाई साहब, प्रेमनगर थाना क्षेत्र के हंसारी स्थित हरिजन कालोनी में रहने वाला निशा सिंह बुंदेला उर्फ निशा ठाकुर, हंसारी निवासी कशिश, कशिश का भाई अमित जैन, प्रिंस अहिरवार और देव कुशवाहा फरार है। इन आरोपियों की तलाश की जा रही है।

इस टीम को मिली है सफलता

प्रेमनगर थाना प्रभारी निरीक्षक तुलसीराम पाण्डेय, उपनिरीक्षक रामवीर सिंह चौकी प्रभारी बिजौली, उपनिरीक्षक रविकान्त शुक्ला, आरक्षक अरुण कुमार, संजय कुमार और कुलदीप सिंह शामिल रहे है।

आशीष उपाध्याय, प्रेमनारायण खटीक के बाद नई गैंग बनी

अभी पुलिस आशीष उपाध्याय, प्रेमनारायण खटीक गैंग के सदस्यों को गिरफ्तार कर रही है। इस गैंग से पुलिस को करोड़ों रुपयों का लेनदेन मिला है मगर इससे बड़ी गैंग पहले से तैयार है जिसे सत्तादल नेताओं का संरक्षण है। आशीष उपाध्याय व प्रेमनारायण खटीक की आड़ में इस गैंग ने सट्टे में अरबों रुपयों का लेनदेन कर लिया है। इस गैंग का मास्टर माइंड सीपरी बाजार थाना क्षेत्र का रहने वाला है।

Gaurav kushwaha
ABOUT THE AUTHOR

Gaurav kushwaha

Next Story