TRENDING TAGS :
Jhansi News: झांसी में सिद्ध चक्र महा मंडल विधान के तहत समोसरण मंडल में 512 अर्घ अर्पित
Jhansi News: पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में सिद्ध चक्र महा मंडल विधान के सातवें दिन बाल ब्रह्मचारी अरुण भैया कटंगी के सानिध्य में समोसरण मंडल पर 512 अर्घ अर्पित किए गए।
झांसी में सिद्ध चक्र महा मंडल विधान के तहत समोसरण मंडल में 512 अर्घ अर्पित (Photo- Newstrack)
Jhansi News: झांसी के दीनदयाल नगर स्थित पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में आयोजित सिद्ध चक्र महा मंडल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ के सातवें दिन धार्मिक आस्था और भक्ति का विशेष वातावरण देखने को मिला। बाल ब्रह्मचारी अरुण भैया कटंगी वालों के सानिध्य में समोसरण मंडल में 512 अर्घ अर्पित किए गए। पूरे आयोजन में श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ सहभागिता निभाई।
पान्डुकशिला पर पारसनाथ भगवान को विराजित कर हुआ अभिषेक
कार्यक्रम की शुरुआत पान्डुकशिला पर राजा श्रीपाल प्रदीप जैन रेलवे द्वारा पारसनाथ भगवान को विराजित करने के साथ हुई। इसके बाद प्रथम अभिषेक का सौभाग्य निमित्त जैन और अक्षत जैन को प्राप्त हुआ। प्रथम शांति धारा दीपक जैन दिल्ली वालों ने की, जबकि द्वितीय शांति धारा एस के जैन भोपाल वालों ने संपन्न कराई।
समोसरण मंडल में अर्पित हुए अर्घ, मंगलाचरण के साथ आगे बढ़ा आयोजन
समोसरण मंडल पर प्रथम अर्घ सौ धर्म इंद्र परिवार की ओर से नीरू, कैलाश, चिंकी, पीयूष और आरव जैन द्वारा अर्पित किया गया। इसके बाद मंगलाचरण कुबेर इंद्र परिवार की ओर से शशि और अरविंद जैन ने किया। धार्मिक अनुष्ठानों के बीच श्रद्धालुओं ने पूरे विधि-विधान के साथ पूजन में भाग लिया।
दीप प्रज्वलन, ध्वजा स्थापना और गंदोदक वितरण के साथ संपन्न हुए धार्मिक अनुष्ठान
महायज्ञ नायक परिवार की ओर से कनिका दीपेंद्र जैन ने दीप प्रज्वलन किया। समोसरण मंडल पर ध्वजा यज्ञ नायक परिवार की ओर से सारिका जिनेंद्र जैन ने ध्वजा स्थापित की। वहीं मैना सुंदरी राखी जैन ने उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को गंदोदक वितरित किया।
बड़ी संख्या में श्रद्धालु रहे मौजूद, समिति मंत्री ने जताया आभार
इस अवसर पर रीता, प्रकाश जैन, सनत, रेनू, दीपक जैन, महेंद्र, दिव्या, अक्षत जैन, अनीता, ऋषभ जैन, कल्पना, महेंद्र जैन, नमन जैन, सम्यक जैन, कृतिका जैन, आकाश जैन, नित्या जैन, सिल्की जैन और मंजू प्रवीण जैन सहित अनेक श्रद्धालु कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम के अंत में समिति के मंत्री चंद्रप्रकाश जैन ने सभी श्रद्धालुओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।


