Jhansi News: झपट्टामार घटना करने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार, स्कूटी व छीने गए मोबाइल फोन बरामद

Jhansi News: झांसी के प्रेमनगर थाना पुलिस ने मोबाइल छीनने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से छीने गए फोन और स्कूटी बरामद हुई।

Gaurav kushwaha
Published on: 25 May 2026 8:40 PM IST
Two accused arrested, scooty and mobile phone recovered
X

झपट्टामार घटना करने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार, स्कूटी व छीने गए मोबाइल फोन बरामद (Photo- Newstrack)

Jhansi News: झांसी। प्रेमनगर थाने की पुलिस ने झपट्टामार घटना को अंजाम देने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से छीने गए मोबाइल फोन व घटना में प्रयुक्त की गई स्कूटी बरामद की है। गिरफ्तार किए गए दोनों अभियुक्तों को अदालत में पेश किया। यहां से उन्हें जेल भेजा गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में प्रेमनगर थाने की पुलिस ने झपट्टामार घटना को अंजाम देने वाले दो बदमाशों की तलाश में लगे थी। बीती रात सूचना मिली कि डगरिया तिराहे से ग्रोथ सेन्टर फेस-02 जाने वाली रोड पर मोबाइल फोन छीनने वाले घटना को अंजाम देने वाले बदमाश खड़े है। सूचना पर गई पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया। पुलिस के मुताबिक प्रेमनगर थाना क्षेत्र के वीरुनगर राजगढ़ के पास रहने वाले प्रदीप उर्फ पिस्सू और सिमोन मसीह को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से मोबाइल फोन व घटना में प्रयुक्त काले रंग की स्कूटी संख्या (यूपी 93बीडब्ल्यू - 8511) बरामद की गई है।

मालूम हो कि बबीना थाना क्षेत्र के भेल आरा मशीन के पास रहने वाले आदर्श साहू प्रार्थना-पत्र देते हुए बताया कि 21 मई को रात्रि लगभग 10:00 बजे जब वह सीपरी बाजार से कार्य समाप्त कर अपने घर वापस जा रहा था, तभी राजगढ़ पीएसी गेट संख्या-3 के सामने स्थित प्रतीक्षालय के पास स्कूटी सवार दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उनका मोबाइल फोन (वीवो Y-15) छीनकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने धारा 304(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया था। घटना के शीघ्र अनावरण हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना प्रेमनगर द्वारा दो पुलिस टीमों का गठन किया गया।

इस टीम को मिली है सफलता

प्रेमनगर थाना प्रभारी निरीक्षक तुलसीराम पाण्डेय, बिजौली चौकी प्रभारी पवन जायसवाल, आरक्षी कुलदीप सिंह, प्रवीण कुमार व अरुण कुमार शामिल रहे है।

हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

झांसी। गुरसरांय थाने की पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। इसके पास से तमंचा व कारतूस बरामद किए गए।

पुलिस के मुताबिक गुरसरांय थाना क्षेत्र के ग्राम परसुवा निवासी प्रजेश कुमार उपाध्याय उर्फ पप्पू पुजारी को ग्राम कुरैठा गाँव के पास अहरोरा रोड के किनारे शक्ति माता मंदिर के पास से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 देशी तमंचा 315 बोर, 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर व 01 खाली कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। अभियुक्त को अदालत में पेश किया। यहां से उसे जेल भेजा गया।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Publisher Mail ID - skgautam1208@gmail.com

Experienced Hindi Journalist with 6 Years of Experience

Next Story