TRENDING TAGS :
Jhansi News: टी-20 कप: एमएलआरसीएनके और डीजल किंग्स ने दर्ज की जीत
Jhansi News: अंतरविभागीय टी-20 कप में एमएलआरसीएनके ने कामर्शियल को 39 रन और रेलवे डीजल किंग्स ने आपरेटिंग को 64 रन से हराया। सोहेल खान ने हैट्रिक लगाई।
टी-20 कप: एमएलआरसीएनके और डीजल किंग्स ने दर्ज की जीत (Photo- Newstrack)
Jhansi News: झांसी। सीनियर रेलवे इंस्टिट्यूट झांसी के तत्वावधान में भारतीय स्टेट बैंक द्वारा प्रायोजित अन्तरविभागीय टी-20 कप के आज सुबह कामर्शियल एवं एम.एल.आर.सी.एन.के. के मध्य खेला गया जिसमें कामर्शिल की टीम ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया एम.एल.आर.सी.एन.के.की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुये धीरेन्द्र ने 20 गेदों पर 37 रन सचिन ने 26 गेदों पर 26 रन व राजेन्द्र कुमार ने 18 गेदों पर 26 रनो की मदद से टीम ने 20 ओवरो में 7 विकेट खोकर 145 रनो का स्कोर खडा किया। वही कामर्शिलय की टीम की तरफ से गेंदबाजी में हरजीत सिंह ने 27 रन देकर 3 विकेट तथा शादाब, सुवर्न सरफराज ने अपनी टीम के लिए 1-1 विकेट झटका।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी कामर्शियल की पूरी टीम ने 17.5 ओवरो में 106 रनो पर आलआउट हो गयी जिसमे शादाब हुसैन ने 20 गेदो पर 27 रन निखिल कोटे ने 14 गेदो पर 15 रन व नीरज भटनागर ने 20 गेदों पर 14 रन बनाये जिससे कामर्शियल की टीम 39 रनो से मैच हार गयी। एम.एल.आर.सी.एन.के. की टीम ने वेहतरीन गेदबाजी करते हुये सचिन ने 13 रन देकर 4 विकेट राजेन्द्र कुमार ने 3 विकेट व मनोज कुमार ने अपनी टीम के लिए 2 विकेट लेकर अपनी टीम को 39 रनो से विजयी बनाया।
आज के मुख्य अतिथि मुख्य कारखाना प्रबन्धक सी.एम.एल.आर ब्रजेश कुमार पाण्डेय ने खिलाडियो से परिचय प्राप्त कर एवं टॅास करा कर मैच की शुरुआत कराई एवं मैच के अन्त में नीरज वर्मा टूर्नामेन्ट सचिव द्वारा सचिन को मैन आफ द मैच की ट्राफी प्रदान की।
आज खेले गये दूसरे मैच आपरेटिंग व रेलवे डीजल किंग्स के मध्य खेला गया जिसमे रेलवे डीजल किंग्स ने टाॅस जीकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया जिसमे डीजल की टीम ने 19.1 ओवरो में 117 रनो पर पूरी टीम आलआउट हो गयी जिसमें कुलदीप सिंह ने 42 गेदों पर 2 चौको की मदद से 41 रनो की पारी खेली। आपरेटिंग की तरफ की तरफ से गेदबाजी करते हुये राजेन्द्र बंजारा ने 13 रन देकर अपनी टीम के लिए सर्वाधिक 5 विकेट झटके।वही लक्ष्य का पीछा करने उतरी आपरेटिंग की टीम 12.3 ओवरो में ही 53 रनो पर ही जिसमें केवल धीरु राजपूत ने 29 गेदो पर 24 रनो का योगदान कर सके। रेलवे डीजल किंग्स की तरफ से घातक गेदबाजी देखने को मिली जिसमें सोहेल खान ने 9 रन देकर हैट्रिक के साथ 4 विकेट झटके तथा प्रदीप व अमित ने अपनी टीम के लिए 2-2 विकेट लेकर अपनी टीम को 64 रनो से आसान जीत दिला दी। इससे पूर्व दूसरे मैच के मुख्य अतिथि वरिष्ठ मण्डल परिचालन प्रबन्धक समन्वय अतुल यादव रहे व मैच के अन्त में वरिष्ठ मण्डल मकैनिक इंजीनियर डीजल सतीश निरंजन ने सोहेल खान को हैट्रिक की बदौलत 4 विकेट लेने पर मैन आफ द मैच का पुरस्कार दिया ।
इस अवसर पर शोभाराम राय, बृजेन्द्र यादव, हाफिज खान, उदयपाल सिंह, अभिषेक रायकवार, विक्रान्त दुवे, वरिष्ठ हॉकी खिलाडी अशोक सेन पाली राजेश, रामसेवक आदि उपस्थित रहे। इंस्टिट्यूट सचिव मुकेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा बताया गया की 30 नवंबर 2026 को सुवह 9ः00 बजे से इलैक्ट्रिकल जनरल व वर्कशॉप वारियर्स तथा के मध्य और दूसरा मैच दोपहर 1ः00 बजे ग्वालियर डिपो और कामर्शियल के मध्य खेला जायेगा।


