TRENDING TAGS :
Jhansi News: विश्वविद्यालय की टीम बनी विजेता, एसआर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की टीम रही उपविजेता
Jhansi News: बुंदेलखंड में आयोजित प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय की टीम ने जीत हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि एसआर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की टीम उपविजेता रही।
Jhansi News(Photo-Social Media)
Jhansi News: एसआर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, अंबाबाई, झाँसी के तत्वावधान में अंतरमहाविद्यालयीय बास्केटबॉल टूर्नामेंट 2026-27 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन और खेल भावना का प्रदर्शन किया। रोमांचक मुकाबलों के पश्चात बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झाँसी की टीम ने विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि एसआर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की टीम उपविजेता रही।
प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि भी सामने आई। *नॉर्थ जोन अंतर-विश्वविद्यालयीय खेलों के लिए विभिन्न महाविद्यालयों के खिलाड़ियों का चयन किया गया।* चयनित खिलाड़ियों में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से पीयूष, आफताब, दिग्विजय, मान, युवराज, मिलन एवं राज; एसआर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस से अभय शर्मा, विनीत शर्मा, हर्षित एवं हर्ष तिवारी तथा बीकेडी कॉलेज से मोहम्मद रिहबाज़ शामिल हैं।
यह आयोजन खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने तथा उच्च स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रहा। प्रतियोगिता ने विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन, टीमवर्क और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को प्रोत्साहित किया। एसआर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की ओर से प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी टीमों एवं चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ दी गईं।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झाँसी के प्रो. डॉ. सूरज पाल सिंह कसाना उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में एसआरजीआई के प्रबंध निदेशक श्री अभिनव राय उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त एसआरजीआई की निदेशक प्रो. डॉ. अर्चना लाला, निदेशक फार्मेसी डॉ. विवेक तोमर, निदेशक (प्रशासन) डॉ. जितेंद्र राय, एसआरसीपीएस के प्रधानाचार्य डॉ. आशीष खंताल, डीन अकादमिक एवं इंजीनियरिंग विभाग डॉ. जितेंद्र मोहन खरे, मुख्य प्रॉक्टर डॉ. सी.पी. सिंह, प्रॉक्टर अमन सलूजा, उप-प्राचार्य डॉ. अनुराग सक्सेना, विभागाध्यक्ष डॉ. शोभित शर्मा, कंप्यूटर एप्लीकेशन विभागाध्यक्ष नितेंद्र भार्गव, खेल प्रभारी सहदेव यादव एवं राजपाल सिंह राजपूत तथा खेल समन्वयक इंजी. नीरज यादव की गरिमामयी उपस्थिति रही। प्रतियोगिता के सफल संचालन में मैच अधिकारियों सौरभ श्रीवास, शील सागर एवं अजय कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


